वायरल

दूल्हे की घोड़ी पर चढ़कर इस शख्स ने किया नागिन डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, देखें Video

भारत कथक, मणिपुरी, भरतनाट्यम आदि इंडियन डांस फॉर्म के लिए मशहूर है. लेकिन जब यहां शादियां होती हैं तो कोई भी डांस फॉर्म नहीं चलता. भारतीय शादियों की बारात में सिर्फ नागिन डांस किया जाता है और इस डांस को लोग बहुत एन्जॉय करते हैं...

दूल्हे की घोड़ी पर चढ़कर इस शख्स ने किया नागिन डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, देखें Video
नागिन डांस करता हुआ शख्स, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

भारत कथक, मणिपुरी, भरतनाट्यम आदि इंडियन डांस फॉर्म के लिए मशहूर है. लेकिन जब यहां शादियां होती हैं तो कोई भी डांस फॉर्म नहीं चलता. भारतीय शादियों की बारात में सिर्फ नागिन डांस किया जाता है और इस डांस को लोग बहुत एन्जॉय करते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर शादियों में डांस की अजब-गजब वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स दूल्हे की घोड़ी पर बैठकर नागिन डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है. शख्स ने पैर से घोड़ी को तेजी से पकड़ रखा है और नागिन की तरह फन फैलाकर डांस कर रहा है. ऐसा नागिन डांस आपने कहीं नहीं देखा होगा. इस शख्स के डांस को सभी बाराती बहुत एन्जॉय कर रहे हैं और उस पर पैसे भी लुटाते हुए नजर आ रहे हैं. ये डांस एक-दो नहीं सैकड़ों शादियों के नाच-गाने पर भारी है. आइए आपको दिखाते हैं वो डांस वीडियो:

यह भी पढ़ें: वोटरों को लुभाने के लिए मंत्री जी ने किया ‘नागिन डांस’, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को हजारों लाइक और कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस डांस का खूब लुत्‍फ उठा रहे हैं. अनुपम नाम के एक यूजर ने लिखा है कि यह नागिन नहीं एनाकोंडा डांस है, जबकि एक अन्‍य यूजर ने इसे ‘अजगर डांस’ कहा है

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2019 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).