Tik Tok बंद होने के बाद भी विष्णुप्रिया नायर रातों रात बनी सुपर स्टार, देखें वायरल वीडियो
आजकल हर जगह Tik Tok का खुमार छाया हुआ है. स्कूल स्टूडेंट्स हो या फिर हाउस वाइफ सभी Tik Tok पर अपनी अदाओं का जादू दिखाने की कोशिश करते हैं. लेकिन बहुत ही कम लोग ऐसे हैं जो अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना पाते हैं....
आजकल हर जगह Tik Tok का खुमार छाया हुआ है. स्कूल स्टूडेंट्स हो या फिर हाउस वाइफ सभी Tik Tok पर अपनी अदाओं का जादू दिखाने की कोशिश करते हैं. लेकिन बहुत ही कम लोग ऐसे हैं जो अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना पाते हैं. 19 साल की विष्णुप्रिया नायर Tik Tok ऐप के जरिए रातों रात सोशल मीडिया पर सुपर स्टार बन चुकी हैं. उनके वीडियो लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. विष्णुप्रिया की 'खुदा की इनायत' वीडियो को 3.6 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं. आपको बता दें कि मद्रास हाई कोर्ट ने Tik Tok ऐप पर बैन लगा दिया है. इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर ने हटा दिया है. ऐप के खिलाफ पोर्नोग्राफी कंटेंट और अश्लील वीडियोज को बढ़ावा मिलने के कारण इस पर बैन लगा दिया गया है. Tik Tok ऐप पर बैन लगने के बाद भी विष्णुप्रिया रातो रात सोशल मीडिया पर सुपर स्टार बन गई हैं. उनके वीडियोज फेसबुक, ट्विटर जैसी कई वेबसाइट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं विष्णुप्रिया के कुछ वीडियोज.
आपको बता दें कि विष्णुप्रिया महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली हैं. Tik Tok पर उनके 2.6 मिलियन से भी ज्यादा फैन्स है. Tik Tok ऐप बंद हो चुका है. बैन के बाद अब इस ऐप को डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

