वायरल

MP: बीच सड़क पर थाना इंचार्ज बना गब्बर, बोला- 50-50 कोस दूर...फिर हुई ये कार्रवाई (Watch Video)

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं. लेकिन कई बार कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं जिससे कुछ लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है. एक ऐसा वीडियो मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के झाबुआ (Jhabua) में एक थाना इंचार्ज को गब्बर का डायलॉग मारना भारी पड़ गया. दरअसल मामला कुछ ऐसा है, कल्याणपुरा का थाना इंचार्ज केएल डांगी का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें केएल डांगी शोले फिल्म के गब्बर (Gabbar) का एक डायलॉग मार रहे हैं. जिसमें एल डांगी कह रहे है, कल्याणपुरा से 50 50 किलोमीटर की दूरी पर जब बच्चा रोता है तो मां कहती है चुप हो जा बेटा नहीं तो डांगी आ जाएगा.

वायरल हुआ वीडियो ( फोटो क्रेडिट- ANI)

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो थाना इंचार्ज की मुसीबतें भी बढ़ गई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ वीडियो अधिकारियों को रास नहीं आया. वहीं, वीडियो सामने आने के बाद केएल डांगी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. सोशल मिडिया पर केएल डांगी का यह 15 सकेंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस लड़की का खुलता है इतना बड़ा मुंह, देखने वाला खा जाएगा गच्चा, देखें VIDEO.

देखें वायरल वीडियो:- 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि झाबुआ में कल्याणपुरा का थाना इंचार्ज केएल डांगी एक दम फिल्मी स्टाइल में अपनी गाड़ी से उतरते हैं और उसके बाद डायलॉग मारते हुए कहते हैं कि कल्याणपुरा से 50 50 किलोमीटर की दूरी पर जब बच्चा रोता है तो मां कहती है चुप हो जा बेटा नहीं तो डांगी आ जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2020 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).