Viral Video: बच्चे के साथ पुल से कूदकर जान देने जा रही थी महिला, लेकिन तभी हुआ कुछ ऐसा…
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अपने बच्चे के साथ पुल से नीचे कूदने की कोशिश करती है, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि दोनों की जान बाल-बाल बच जाती है. दरअसल, जिस वक्त महिला कूदने वाली होती है, तभी एक बस ड्राइवर वहां पहुंचकर दोनों की जान बचा लेता है.
Viral Video: कई लोग अपनी जिंदगी में आने वाली परेशानियों का डटकर सामना करते हैं, जबकि कुछ लोग परेशानियों से इस कदर निराश हो जाते हैं कि आत्महत्या करने तक का ख्याल उनके मन मे आ जाता है. परेशानियों और संकटों से हार मानकर कई लोग खुदकुशी (Suicide) तक कर लेते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें एक महिला अपने बच्चे के साथ पुल (Bridge) से नीचे कूदने की कोशिश करती है, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि दोनों की जान बाल-बाल बच जाती है. दरअसल, जिस वक्त महिला कूदने वाली होती है, तभी एक बस ड्राइवर (Bus Driver) वहां पहुंचकर दोनों की जान बचा लेता है.
इस वीडियो को @TheFigen नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हीरो ड्राइवर... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 9.3m व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को देखने के बाद जहां कई लोग बस ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई लोग इस पूरी घटना को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं. यह भी पढ़ें: दो तेज रफ्तार ट्रेनों के बीच फंसा घोड़ा, Viral Video में देखें कैसे जानवर ने बचाई अपनी जान
देखें वीडियो-
Hero Driver pic.twitter.com/FLEY85d6yY
— Figen (@TheFigen_) November 11, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क किनारे अपने बच्चे के साथ जा रही होती है और पुल के पास पहुंचने के बाद महिला अपने बच्चे को लेकर नीचे कूदने की कोशिश करती है. महिला आत्महत्या करने के इरादे से बच्चे के साथ पूल से नीचे कूदने का प्रयास करती है, लेकिन तभी वहां से गुजर रही बस से ड्राइवर फौरन नीचे उतरता है और उसे कूदने से रोक लेता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2022 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

