वायरल

Viral Video: महिला ने चुराए शुतुरमुर्ग के अंडे, वार से बचने के लिए दिया खाने का लालच

सोशल मीडिया पर शुतुरमुर्ग के अंडे चुराती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला बड़े ही शातिराना अंदाज में शुतुरमुर्ग के अंडे चुराती है और इस दौरान उसके हमले से बचने के लिए उसे खाने का लालच देती हुई दिखाई दे रही है.

Viral Video: महिला ने चुराए शुतुरमुर्ग के अंडे, वार से बचने के लिए दिया खाने का लालच
महिला ने चुराए शुतुरमुर्ग के अंडे (Photo Credits: Instagram)

Ostrich Viral Video: वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) अक्सर जानवरों (Animals) और पक्षियों (Birds) से जुड़े वीडियो देखना पसंद करते हैं, इसलिए आए दिन इंटरनेट पर जानवरों से जुड़े कई रोमांचक वीडियो (Viral Video) देखने को मिलते रहते हैं. आपने इससे पहले मोर के अंडे चुराने का वीडियो तो देखा ही होगा, लेकिन अब सोशल मीडिया (Social Media) पर शुतुरमुर्ग (Ostrich) के अंडे (Eggs) चुराती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला बड़े ही शातिराना अंदाज में शुतुरमुर्ग के अंडे चुराती है और इस दौरान उसके हमले से बचने के लिए उसे खाने का लालच देती हुई दिखाई दे रही है. महिला के इस कारनामे का यह वीडियो बार-बार देखा जा रहा है.

दरअसल, धरती पर पाए जाने वाले ताकतवर और बड़े पक्षियों में शुमार शुतुरमुर्ग अपने अंडों की रक्षा करने के लिए अपने पैरों से किसी भी इंसान को घायल करने की ताकत रखते हैं, लेकिन यह महिला बहुत दिमाग लगाकर उसके अंडे चुराती है. इस वीडियो को herrsey.dahil नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. यह भी पढ़ें: बीच सड़क पर दौड़ते शुतुरमुर्ग को पकड़ने के लिए पीछे लगी पुलिस, फिर जो हुआ… देखें Viral Video

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HER ŞEY DAHİL (@herrsey.dahil)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला हाथ में लिए लंबे डंडे के ऊपर पत्ता गोभी लगाए हुए है, जिसे शुतुरमुर्ग तेजी से खाने की कोशिश कर रहे हैं. पत्ता गोभी खाने की लालच में वो अपने अंडों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसका फायदा उठाते हुए महिला एक-एक कर उसके कई अंडे चुरा लेती है. महिला बड़ी ही सफाई से उनके अंडों को कलेक्ट कर लेती है. इस वीडियो को देखकर लोग भी हैरान नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2023 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).