बीच सड़क पर दौड़ते शुतुरमुर्ग को पकड़ने के लिए पीछे लगी पुलिस, फिर जो हुआ… देखें Viral Video
सोशल मीडिया पर बीच सड़क पर दौड़ते शुतुरमुर्ग का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. यहां उससे हैरान करने वाली बात तो यह है कि शुतुरमुर्ग को पकड़ने के लिए उसके पीछे पुलिस लगी हुई है और उन्हे एक पल के लिए कामयाबी भी मिलती है, जब पक्षी उनके हत्थे चढ़ जाता है, लेकिन अगले ही पल वो चकमा देकर आगे भाग निकलता है.
Viral Video: शुतुरमर्ग को आमतौर पर आपने किसी चिड़ियाघर (Zoo) में देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी शुतुरमुर्ग (Ostrich) को गाड़ियों के आवाजाही के बीच सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर बीच सड़क पर दौड़ते शुतुरमुर्ग का हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. यहां उससे हैरान करने वाली बात तो यह है कि शुतुरमुर्ग को पकड़ने के लिए उसके पीछे पुलिस लगी हुई है और उन्हे एक पल के लिए कामयाबी भी मिलती है, जब पक्षी उनके हत्थे चढ़ जाता है, लेकिन अगले ही पल वो चकमा देकर आगे भाग निकलता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.
इस वीडियो को ilhanatalay नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. वीडियो में शुतुरमुर्ग की चालाकी को देखकर हर कोई दंग नजर आ रहा है. इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं.
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाला शुतुरमुर्ग सड़क पर दौड़ रहा है. उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे पुलिस लगी हुई है, उसी दौरान कार से निकलकर एक शख्स शुतुरमुर्ग को पकड़ भी लेता है, लेकिन अगले ही पल पक्षी उसकी पकड़ से निकल जाता है और भागने लगता है. फिर पुलिस आगे जाकर उसका रास्ता रोकती है और वीडियो यहीं पर समाप्त हो जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2023 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

