वायरल

Viral Video: नदी पार करते समय वाइल्डबीस्ट का हुआ खूंखार मगरमच्छों से सामना, फिर जो हुआ देखकर दंग रह जाएंगे आप

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक वाइल्डबीस्ट नदी पार कर रहा होता है, लेकिन तभी उसका सामना मगरमच्छों से हो जाता है. इसके बाद जो होता है वो वाकई हैरान करने वाला है.

Viral Video: नदी पार करते समय वाइल्डबीस्ट का हुआ खूंखार मगरमच्छों से सामना, फिर जो हुआ देखकर दंग रह जाएंगे आप
वाइल्डबीस्ट का हुआ मगरमच्छों से सामना (Photo Credits: YouTube)

Viral Video: ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि जंगल में रहकर कभी शेर से और पानी में रहकर कभी मगरमच्छ (Crocodile) से बैर नहीं लेना चाहिए, क्योंकि ये दोनों ही अपने-अपने इलाके के राजा होते हैं. इसके साथ ही इन दोनों को खूंखार शिकारी भी माना जाता है, जो पल भर में किसी का भी काम तमाम कर सकते हैं. यही वजह है कि दूसरे जानवर भी इन शिकारियों से उचित दूरी बनाकर रखते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक वाइल्डबीस्ट (Wildbeest) नदी पार कर रहा होता है, लेकिन तभी उसका सामना मगरमच्छों से हो जाता है. इसके बाद जो होता है वो वाकई हैरान करने वाला है.

इस वीडियो को यूट्यूब पर लेटेस्ट साइटिंग्स (Latest Sightings) नाम के चैनल शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोग देख चुके हैं. वीडियो में एक वाइल्डबीस्ट 3 खूंखार मगरमच्छों के चंगुल में फंस जाता है, लेकिन फिर ऐसा चमत्कार होता है कि वाइल्डबीस्ट जिंदा नदी से बाहर आता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: जैगुआर ने खतरनाक तरीके से पानी में घुसकर किया मगरमच्छ का शिकार, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

वाइल्डबीस्ट का हुआ मगरमच्छों से सामना

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वाइल्डबीस्ट अपनी जान जोखिम में डालकर नदी को पार करता है, लेकिन उसे जल्द ही 3 खूंखार मगरमच्छ घेर लेते हैं. उनमें से एक मगरमच्छ तो मौका देखकर उसे दबोच लेता है, जबकि दो आसपास ही मौजूद होते हैं. ऐसी स्थिति में हार मानने के बजाय वाइल्डबीस्ट अपना बचाव करने की कोशिश करता है और आखिर में वो शिकारियों के चंगुल से अपनी जान बचाकर पानी से बाहर निकलने में कामयाब हो जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).