वायरल

Viral Video: चिकन फ्राई करते समय शख्स ने खौलते हुए तेल में डाला हाथ, वीडियो देख इंटरनेट दंग रह गए लोग

वायरल हो रहे एक अजीबोगरीब वीडियो में एक स्थानीय स्ट्रीट फूड विक्रेता गर्म तेल में हाथ डूबोकर उसमें से फ्राई चिकन निकालता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो को @nonvegfoodie नाम के एक पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था, जहां एक आदमी को गर्म तेल में हाथ डुबोते और फिर उसे तुरंत निकालते हुए देखा जा सकता है....

Viral Video: चिकन फ्राई करते समय शख्स ने खौलते हुए तेल में डाला हाथ, वीडियो देख इंटरनेट दंग रह गए लोग
वीडियो ग्रैब (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: वायरल हो रहे एक अजीबोगरीब वीडियो में एक स्थानीय स्ट्रीट फूड विक्रेता गर्म तेल में हाथ डूबोकर उसमें से फ्राई चिकन निकालता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो को @nonvegfoodie नाम के एक पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है, जहां एक शख्स को गर्म तेल में हाथ डुबोते और फिर उसे तुरंत निकालते हुए देखा जा सकता है. वह अपना हाथ फिर से गर्म तेल में डुबाते हैं और तले हुए चिकन के टुकड़े निकाल लेते हैं. टुकड़ों को बाहर निकालने के बाद, वह तले हुए चिकन को एक कंटेनर में रखता है और इसे तैयार करने के लिए अलग-अलग मसाले मिलाता है. यह भी पढ़ें: सिलेंडर उठाकर स्टंट करने चला था शख्स, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि पल भर में निकल गई सारी हेकड़ी (Watch Viral Video)

शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है,'इनके हाथ जलते नहीं हैं? उबलते हुए तेल में हाथ डालकर निकाला चिकन. उबलता गरम तेल में हाथ डाल कर निकाला तला हुआ चिकन” यूजर के मुताबिक यह वीडियो अली चिकन सेंटर का है.  शेयर किए जाने के बाद यह  वीडियो वायरल हो गया है और इसे 59,000 से अधिक लाइक्स और कई कमेंट्स मिले हैं. उनके इस हुनर से हैरान एक यूजर ने लिखा, 'क्या है वो!!! लौह पुरुष😀 वह बिल्कुल नहीं पिघलता … प्रभावशाली !!!! जबकि दूसरे ने कहा, ''रियल लाइफ आयरन मैन.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SHAILESH | JAIPUR (@nonvegfoodie)

हालांकि, कुछ अन्य लोग प्रभावित नहीं थे और स्वच्छता और सुरक्षा के मुद्दों के बारे में चिंतित थे. एक तीसरे यूजर ने स्टंट के पीछे के तर्क को समझाया और कहा, "उसने पहले अपने हाथों को पानी से गीला किया.. फिर उसने उबलते तेल में आसानी से हाथ डूबा दिया. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया chicken+ his dissolved skin, nail sweat glands, and microscopic blood vessels… more value for money?” इंटरनेट पर बहुत से लोग इस वीडियो को देखकर घृणित महसूस कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2021 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).