Viral Video: लकड़बग्घे ने किया हमला तो गधे ने निकाल दी सारी हेकड़ी, पल भर में ऐसे सिखाया सबक
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लकड़बग्घा गधे पर हमला करता है, लेकिन ऐसा करना उसे भारी पड़ जाता है.
Donkey Vs Hyena Viral Video: जंगल की दुनिया में एक ही नियम चलता है और वो यह है कि जो सबसे ज्यादा ताकतवर होगा, हर जंग में जीत सिर्फ उसी की होगी. यही वजह है कि जंगल के ताकतवर जानवरों से हमेशा दूसरे जानवर दूरी बनाकर ही रखते हैं. हालांकि कई बार यहां कुछ ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि कई बार शिकारी पर खुद शिकार भारी पड़ जाता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लकड़बग्घा (Hyena) गधे (Donkey) पर हमला करता है, लेकिन ऐसा करना उसे भारी पड़ जाता है.
इस वीडियो को ट्विटर पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- जंगल की दुनिया में कब क्या हो जाए ये कहना बड़ा ही मुश्किल है. वहीं दूसरे ने लिखा है- मुझे तो अपनी आंखों पर बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है. यह भी पढ़ें: खुद को शीशे में देखकर गधे को आया गुस्सा, जानवर ने दिया ऐसा रिएक्शन कि छूट जाएगी आपकी हंसी (Watch Viral Video)
गधे ने लकड़बग्घे को सिखाया सबक
Donkey turns the tables on a hyena that wandered onto a farm pic.twitter.com/HMDjWPVR6f
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) October 2, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लकड़बग्घा अचानक से आकर गधे पर हमला कर देता है. जब दोनों का आमना-सामना होता है तो लकड़बग्घा गधे पर अटैक करने लगता है, वो उसे मुंह में दबोचने लगता है, लेकिन वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाता है. लकड़बग्घे की हरकत से गुस्सा होकर गधा पल भर में उसे ऐसा सबक सिखाता है कि वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

