बीच सड़क पर अपनी मां के साथ जब मस्ती करने लगे नन्हे भालू, नजारा देखने के लिए रूक गया गाड़ियों का काफिला (Watch Viral Video)
एक मां भालू और उसके नन्हे बच्चों का मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्हें देखने के लिए सड़क पर गाड़ियों का काफिला भी कुछ देर के लिए पूरी तरह से थम गया. दरअसल, बीच सड़क पर मां भालू के साथ उनके नन्हे बच्चों की मस्ती का वीडियो तेजी से लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है और इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं.
Viral Video: मां (Mother) अपने बच्चों से बेपनाह प्यार करती है और उनके लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को हमेशा तैयार रहती है. मां की ममता, उसके त्याग और बलिदान के कई उदाहरण आए दिन देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में एक मां भालू (Mother Bear) और उसके नन्हे बच्चों (Baby Bears) का मनमोहक वीडियो (Adorable Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. यह वीडियो इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्हें देखने के लिए सड़क पर गाड़ियों का काफिला भी कुछ देर के लिए पूरी तरह से थम गया. दरअसल, बीच सड़क पर मां भालू के साथ उसके नन्हे बच्चों की मस्ती का वीडियो तेजी से लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है और इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर kaur_gurjott_नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक मां भालू अपने नन्हे बच्चों को सड़क के एक किनारे से दूसरे किनारे पर ले जाने की कोशिश करती है, लेकिन बच्चे हैं कि बीच सड़क पर अटखेलियां करने लगते हैं. वो सड़क के दूसरे किनारे पर जाने के बजाय बीच सड़क पर वापस आ जाते हैं और मस्ती करना शुरू कर देते हैं. यह भी पढ़ें: जब बीच सड़क पर बैठकर बाघ ने रोका भालू का रास्ता, फिर हुआ कुछ ऐसा... Viral Video देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मां भालू अपने बच्चों को मुंह से उठाकर सड़क के दूसरे किनारे तक ले जाने की कोशिश करती हैं, लेकिन बच्चे हैं कि बीच सड़क पर शरारत करने लगते हैं. जब वो एक बच्चे को सड़क के उस पार छोड़कर दूसरे बच्चे को लेने पहुंचती है, तब तक पहला बच्चा फिर से बीच सड़क पर लौट आता है. काफी देर तक कोशिश करने के बाद आखिरकार भालू अपने बच्चों को दूसरी तरफ पहुंचाने में कामयाब होती है, लेकिन इस दौरान के घटनाक्रम को देखने के लिए गाड़ियों का काफिल सड़क पर थम जाता है. इस दौरान वहां मौजूद लोग इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करने लगते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2022 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

