वायरल

Viral Video: शख्स द्वारा गाय और उसके बछड़े को पानी पूरी खिलाता वीडियो वायरल, क्लिप ने नेटीजन्स का जीता दिल

गोलगप्पे (पानी पूरी) खाने के शौक़ीन सिर्फ हम इंसान ही नहीं हैं, बल्कि गायों को भी यह स्ट्रीट फ़ूड बहुत पसंद है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स एक गाय और उसके बछड़े को प्यार से पानी पूरियां खिलाता नजर आ रहा है. आमतौर पर लोग गायों के लिए बासी और बचा हुआ खाना अपने घरों के बाहर छोड़ देते हैं.

Viral Video: शख्स द्वारा गाय और उसके बछड़े को पानी पूरी खिलाता वीडियो वायरल, क्लिप ने नेटीजन्स का जीता दिल
गाय और बछड़े को पानी पूरी खिलाता शख्स (Photo Credits: Insta)

गोलगप्पे (पानी पूरी) खाने के शौक़ीन सिर्फ हम इंसान ही नहीं हैं, बल्कि गायों को भी यह स्ट्रीट फ़ूड बहुत पसंद है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स एक गाय और उसके बछड़े को प्यार से पानी पूरियां खिलाता नजर आ रहा है. आमतौर पर लोग गायों के लिए बासी और बचा हुआ खाना अपने घरों के बाहर छोड़ देते हैं, जिससे उनका पेट खराब हो जाता है. हालांकि, वीडियो में अज्ञात व्यक्ति ने गायों को शानदार गोलगप्पे खिलाकर उन्हें दावत देने का फैसला किया और ऐसा लगता है कि पानी पूरी उन्हें बहुत पसंद आया है, इसलिए मजे से खाती हुई दिखाई दे रही हैं. इसे प्यार कर रहे हैं! यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: प्रेमिका की शादी में साड़ी पहनकर पहुंचा प्रेमी, Viral Video में देखें कैसे मेहमानों के सामने खुली पोल

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक आदमी अपने हाथों से गाय और उसके बछड़े को गोलगप्पे खिला रहा है. दिल छू लेनेवाला यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. ऐसे समय में जब पशु क्रूरता के मामले बढ़ रहे हैं, इस शख्स और पशु का बांड लोगों में एक आशा की किरण ले आया है. sree130920 नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया और आइल कैप्शन में लिखा, 'टू क्यूट'.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sree130920 (@sree130920)

शेयर किए जाने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को पसंद कर रहे हैं और जानवरों के प्रति उसके प्यार के लिए शख्स की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'आज अच्छा वाइब्स', वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'दिल वाले अंकल. इस वीडियो को अब तक 62 हजार से ही ज्यादा लोग लैक कर चुके हैं. अभी हाल ही में इस यूजर ने एक शख्स द्वारा गौरैये को खाना खिलाता हुआ वीडियो शेयर किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2021 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).