वायरल

Viral Video: सड़क पर आपस में लड़ बैठे दो गुस्सैल सांड, लड़ाई रुकवाने के लिए बीच में आया शख्स, फिर जो हुआ...

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो गुस्सैल सांड आपस में लड़ रहे होते हैं, तभी एक शख्स उनकी लड़ाई को रुकवाने के लिए उनके सामने आकर खड़ा हो जाता है. इसके बाद जो होता है, उसकी कल्पना शायद शख्स ने कभी नहीं की होगी.

Viral Video: सड़क पर आपस में लड़ बैठे दो गुस्सैल सांड, लड़ाई रुकवाने के लिए बीच में आया शख्स, फिर जो हुआ...
दो गुस्सैल सांडों की लड़ाई (Photo Credits: Instagram)

Angry Bull Viral Video: कभी-कभी दो लोगों की लड़ाई के बीच में आकर बीच-बचाव करना भारी पड़ जाता है, इसलिए कहा जाता है कि किसी के झगड़े में बेवजह टांग नहीं अड़ानी चाहिए. हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो इस बात को दरकिनार करके किसी की लड़ाई में बीच-बचाव करने के लिए आगे आ जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल  (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो गुस्सैल सांड (Angry Bull) आपस में लड़ रहे होते हैं, तभी एक शख्स उनकी लड़ाई को रुकवाने के लिए उनके सामने आकर खड़ा हो जाता है. इसके बाद जो होता है, उसकी कल्पना शायद शख्स ने कभी नहीं की होगी. यह भी पढ़ें: Bull Attack in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी में मासूम बच्ची पर सांड का हमला, सामने आया खौफनाक वीडियो

इस वीडियो को ndtvindia ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- दो आवारा सांडों की लड़ाई छुड़ाने गए युवक पर उल्टा सांड ने ही हमला कर दिया, जिसके बाद युवक मामूली रूप से घायल हुआ. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, बता दें कि यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के राजपुरा रोड़ का है. यह भी पढ़ें: Bulls Invade Cricket Ground: लोकल टेनिस बॉल क्रिकेट मैच के दौरान फील्ड में सांडों ने घुस कर किया आक्रमण, मची अफरातफरी, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NDTV India (@ndtvindia)

वायरल हो रहा वीडियो मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के राजपुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां बीच सड़क पर दो सांडों की लड़ाई के बीच एक शख्स आ जाता है और बीच-बचाव करने की कोशिश करता है. बताया जा रहा है कि दोनों सांड करीब आधे घंटे तक बीच सड़क पर लड़ रहे थे, तभी रास्ते से गुजर रहा एक शख्स उनकी लड़ाई रुकवाने के लिए बीच में आकर खड़ा हो जाता है. शख्स सांड की पूंछ पकड़ रहा होता है, जिससे सांड को गुस्सा आ जाता है और वो शख्स को उठाकर बुरी तरह से जमीन पर पटक देता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).