वायरल

Viral Video: इन चटोरों ने बाहर का खाना खाने के लिए किया कुछ ऐसा जुगाड़, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है. लगातार बढ़ते मामलों के कारण सभी राज्यों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी पर प्रतिबन्ध लगाया गया है. ऐसे में कुछ चटोरे टाइप के लोग हैं जो बाहर का खाना न पाकर बेकरार हैं. ऐसे में बाहर का खाना खाने के लिए एक शख्स ने कुछ ऐसा जुगाड़ लगाया है.

Viral Video: इन चटोरों ने बाहर का खाना खाने के लिए किया कुछ ऐसा जुगाड़, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
कार में फ़ूड एन्जॉय करते लोग (Photo Credits: Twitter)

पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है. लगातार बढ़ते मामलों के कारण सभी राज्यों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी पर प्रतिबन्ध लगाया गया है. ऐसे में कुछ चटोरे टाइप के लोग हैं जो बाहर का खाना न पाकर बेकरार हैं. ऐसे में बाहर का खाना खाने के लिए एक शख्स ने कुछ ऐसा जुगाड़ लगाया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नही रोक पाएंगे. सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आप देख सकते हैं कि दो लोग कार में बैठे हुए हैं, तभी वहां एक फूड वर्कर आता है और कार में ही उन दोनों के लिए एक टेबल फिट कर देता है. फिर वो उस पर उनका ऑर्डर सजा देता है. जिसके बाद दोनों कार में बैठकर ही मजे से खाना खाते हैं. यह भी पढ़ें: COVID मरीजों के लिए अपनी मां द्वारा बनाए गए खाने के डिब्बों पर छोटे लड़के ने लिखा ये प्यारा नोट, नेटीजन्स का जीता दिल

इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,'#CovidJugaad: Covid के कारण बाहर जाकर खाना सुरक्षित नही. इसलिए दुनियाभर में इन्नोवेटिव आइडिया निकाले जा रहे हैं. यह भी एक अनोखा इनोवेशन है. इसे कोई भी अपना सकता है...

देखें वीडियो:

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है और नेटीजन्स जमकर इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को अबतक 3 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं कुछ लोग इस वीडियो पर कमेंट कर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा 'कुछ भी, कुछ दिन घर बैठकर नहीं खा सकते थे?

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2021 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).