Viral Video: महिला को लगा उसके किचन में चोर घुस आया है, जब देखा तो उड़ गए होश...देखें वीडियो
एक ऑस्ट्रेलियाई (Australian) महिला को रात में उसके किचन से कुछ आवाजें सुनाई दी, उन्हें लगा कि शायद उनके घर में चोर घुस आया है. लेकिन जब महिला ने देखा तो वो चोर नहीं बहुत बड़ा सांप था. क्वींसलैंड (Queensland) के सनशाइन कोस्ट (Sunshine Coast) क्षेत्र में ग्रामीण ग्लेनव्यू में रहने वाली महिला ने अपने किचन में कांच के टूटने जैसी कुछ आवाजें सुनीं...
Viral Video: एक ऑस्ट्रेलियाई (Australian) महिला को रात में उसके किचन से कुछ आवाजें सुनाई दी, उन्हें लगा कि शायद उनके घर में चोर घुस आया है. लेकिन जब महिला ने देखा तो वो चोर नहीं बहुत बड़ा सांप था. क्वींसलैंड (Queensland) के सनशाइन कोस्ट (Sunshine Coast) क्षेत्र में ग्रामीण ग्लेनव्यू में रहने वाली महिला ने अपने किचन में कांच के टूटने जैसी कुछ आवाजें सुनीं, उन्हें शक हुआ किया कि कोई घर तोड़कर घुस गया है. महिला ने स्थानीय पुलिस को फोन किया, क्योंकि उन्हें लगा कि उसके घर में चोर है. हालाँकि, जब वह रसोई में भागी, तो उन्हें एक शेल्फ में लिपटा हुआ विशाल अजगर मिला. यह भी पढ़ें: अपनी मालकिन को खाने की प्लानिंग कर रहा था पालतू अजगर, पेट बढ़ाने के लिए छोड़ दिया था खाना-पीना, डॉक्टर ने किया खुलासा
फिर सांप पकड़ने वालों को बुलाया गया और सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर्स द्वारा अजगर के बचाव और स्थानांतरण का एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया गया. वीडियो में दिख रहा है कि एक आदमी अपनी कार के पिछले हिस्से से एक छड़ी पकड़कर रसोई में सांप को लेने जा रहा है.
देखें वीडियो:
बचावकर्ता ने पोस्ट में लिखा, "मैंने आगे बढ़कर उसे वापस झाड़ी में स्थानांतरित कर दिया." उन्होंने कहा, "कल रात काफी बीजी थी, जिसमें बहुत सारे सांप घूम रहे थे और उनमें से कुछ घरों में प्रवेश कर रहे थे," उन्होंने कहा. वीडियो को 55k से ज्यादा व्यूज और 1 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2022 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

