Viral Video: पति और बहन के बीच अवैध संबंध के बारे में पता चलते ही महिला ने किया कुछ ऐसा, वायरल हुआ वीडियो
इंटरनेट अजीबोगरीब घटनाओं, वायरल पलों, चुनौतियों और बहुत कुछ से भरा हुआ है और, हाल ही में वायरल हुई घटनाओं में से एक वीडियो है, जिसमें एक महिला अपनी बहन के जॉब इंटरव्यू के दौरान वहां पहुंचकर हंगामा करती हुई दिखाई दे रही है. ख़बरों के अनुसार जब महिला को पता चला कि उसकी बहन और पति के बीच अवैध संबंध हैं और दोनों के बीच यौन संबंध भी है...
Viral Video: इंटरनेट अजीबोगरीब घटनाओं, वायरल पलों, चुनौतियों और बहुत कुछ से भरा हुआ है और, हाल ही में वायरल हुई घटनाओं में से एक वीडियो है, जिसमें एक महिला अपनी बहन के जॉब इंटरव्यू के दौरान वहां पहुंचकर हंगामा करती हुई दिखाई दे रही है. ख़बरों के अनुसार जब महिला को पता चला कि उसकी बहन और पति के बीच अवैध संबंध हैं और दोनों के बीच यौन संबंध भी है, जिसके बाद महिला सीधे इंटरव्यू पर पहुंची और सबके सामने बहन की पिटाई शुरू कर दी. इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. शनिवार को डलास नाम से एक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए जाने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया और इसे लाखों बार देखा जा चुका है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, Wife Crashes Her Sister’s Job Interview After Finding Out She Slept With Her Husband. यह भी पढ़ें: Viral Video: गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया पति, पत्नी ने सरेआम जमकर की कुटाई, देखें वायरल वीडियो
वीडियो में हम एक महिला को गुस्से में ऑफिस के कमरे में घुसते हुए देख सकते हैं, जबकि उसकी बहन नौकरी के लिए इंटरव्यू के बीच में है और महिला कथित तौर पर अपने पति के साथ सोने के लिए उसकी पिटाई कर रही है. यह वीडियो संभवतः ऑफिस के अंदर किसी ने शूट किया था और दोनों बहनों के बीच पूरी लड़ाई देखने को मिली.
देखें वीडियो:
Wife Crashes Her Sister’s Job Interview After Finding Out She Slept With Her Husband pic.twitter.com/2SzzFPu3kS
— Dallas (@59dallas) September 11, 2021
भले ही यह फनी वीडियो नहीं था, लेकिन हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि इसने नेटिज़न्स का मनोरंजन किया है, क्योंकि पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं, जिन्हें पढ़कर पता चलता है कि लोगों ने वीडियो को बहुत एन्जॉय किया है. इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा,'हिंसा हर सवाल का जवाब नहीं है. जब मैंने अपनी पत्नी को अपने पिता के साथ मुझे धोखा देते हुए पकड़ा तो मैंने किसी पर हमला नहीं किया. मैंने मैरेज काउंसिलिंग के लिए अतिरिक्त पैसे का भुगतान किया. मैं अपने पिता को चर्च ले गया और उन्हें फिर से बपतिस्मा दिया. 8 साल बाद सब ठीक है. मैं शांति से घावों को भरने में एक सच्चा आस्तिक हूं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2021 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

