वायरल

Viral Video: गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया पति, पत्नी ने सरेआम जमकर की कुटाई, देखें वायरल वीडियो

कोई भी पत्नी अपने पति की बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर सकती है. और जब ऐसा होते वो देख लेती है तो अपना आपा खो देती हैं और कुछ भी कर गुजर जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए रंगे हाथों पकड़ लेती है..

Viral Video: गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया पति, पत्नी ने सरेआम जमकर की कुटाई, देखें वायरल वीडियो
वीडियो ग्रैब (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: कोई भी पत्नी अपने पति की बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर सकती है. और जब ऐसा होते वो देख लेती है तो अपना आपा खो देती हैं और कुछ भी कर गुजर जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए रंगे हाथों पकड़ लेती है और लड़की की जमकर कुटाई करती हुई दिखाई दे रही है. इस वीडियो को इन्स्टाग्राम पर giedde नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा,'औरंगाबाद - सबको बाहर की बिरयानी खाना है. घर का दाल चावल नहीं खाना, ऐसा क्यों? यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के लिए पति खरीद रहा था कपड़े, पत्नी ने रंगे हाथो पकड़ा, सरे आम की कुटाई, उसके बाद जो हुआ...

सोशल मीडिया पर औरंगाबाद का यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला तेजी से कार पार्किंग की ओर दौड़ती हुई आती है और पति के साथ मौजूद महिलाको पकड़ लेती है और उसकी कुटाई करती है और साथ साथ पति को पूछती है कौन है ये? महिला जोर जोर से पति पर चिल्लाती हुई नजर आ रही है. महिला बहुत गुस्से में है और उसे चिल्लाते देखा जा सकता है. महिला यहीं नहीं रूकती है वो बाल खिंचकर उसे मारती है और उसके द्वारा ओढ़े गए दुपट्टे को हटाने की कोशिश करती है. इ दौरान महिला का पति लगातार बीच बचाव करता हुआ दिखाई दे रहा है.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GiDDa CoMpAnY -mEmE pAgE- (@giedde)

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो किसी होटल के बाहर का है और महिला का पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल के अंदर जाने की तैयारी में था. तभी उसकी पत्नी आ जाती है और वहां तमाशा शुरू कर देती है. इस वायरल वीडियो को अब तक 26 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. ज्यादातर लोग शख्स की पत्नी की तरफ संवेदना जाहिर कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2021 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).