वायरल

Viral Video: छोटे लड़के का निंजा की तरह सीढ़ी से नीचे उतरने का वीडियो क्लिप वायरल, वीडियो देख नेटिज़न्स हैरान

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय लड़के को अजीब तरीके से सीढ़ी से उतरते चढ़ते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर मीम पेज 'घण्टा' द्वारा अपलोड किया गया है. पोस्ट को अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं....

Viral Video: छोटे लड़के का निंजा की तरह सीढ़ी से नीचे उतरने का वीडियो क्लिप वायरल, वीडियो देख नेटिज़न्स हैरान
वीडियो ग्रैब (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय लड़के को अजीब तरीके से सीढ़ी से उतरते चढ़ते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर मीम पेज 'घण्टा' द्वारा अपलोड किया गया है. पोस्ट को अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. अब वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा लड़का एक गांव में अपने घर की पहली मंजिल से सीढ़ी से नीचे उतरता देखा जा सकता है. जबकि देखने में बच्चों के उपयोग के लिए लकड़ी की सीढ़ी डरावनी लग रही है. यह भी पढ़ें: Cute Baby Video: छोटी सी बच्ची का छिपकर फेस पर दूध उड़ाते हुए क्लिप वायरल, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

लड़का अपने घुटनों और हाथों में से एक के सहारे बहुत तेजी से नीचे उतरता है जैसे कि यह उसके लिए कोई बड़ी बात नहीं है. बच्चा सुपर स्पीड के साथ निंजा की तरह नीचे आता है. विदि के आखिर में बच्चे के उतरने के बाद उसे किसी को उठाते हुए देखा जा सकता है.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by memes | news | comedy (@ghantaa)

नेटिज़न्स ने वीडियो को मजेदार पाया और कमेंट सेक्शन में हंसी के इमोजी की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने बच्चे को क्रेजी फ्रॉग बताया और कहा 'ओलंपियन' या 'निंजा' की तरह सीढ़ी से नीचे उतर गया. एक यूजर ने बच्चे के लिए कमेंट किया,'फ़ास्ट एंड फॉरवर्ड' एक यूजर ने खा,'हाहा ये फनी है...लेकिन अगर बच्चा गिर जाए तो क्या.. सोशल मीडिया पर वायरल कैसे हो, इस पर ध्यान देने के बजाय माता-पिता को अधिक ज़िम्मेदार होना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2022 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).