Viral Video: दुल्हन की एंट्री पर दूल्हे ने उतारी नज़र, वेडिंग वीडियो देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
आजकल सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज का ट्रेंड चल रहा है, जिसमें दूल्हा की डांस एंट्री, फॅमिली डांस अदि शामिल हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन को देखकर दूल्हे की मनमोहक प्रतिक्रिया लोगों का दिल जीत रही है....
Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज का ट्रेंड चल रहा है, जिसमें दूल्हन की डांस एंट्री, फॅमिली डांस आदि शामिल हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन को देखकर दूल्हे की मनमोहक प्रतिक्रिया लोगों का दिल जीत रही है. दूल्हा जब अपनी दुल्हन को मंडप की ओर आते हुए देखता है, वो मंत्रमुग्ध हो जाता है और कहीं उसकी दुल्हन को नजर न लग जाए, इसलिए उसकी नज़र उतारता है. दूल्हे की प्रतिक्रिया का वीडियो शादीसागा (SaadiSaga) नाम के एक इंस्टाग्राम पेज द्वारा साझा किए जाने के बाद वायरल हो गया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: शादी की पोशाक में अपनी खूबसूरत दुल्हन को देखकर दूल्हे के आंसू छलके, देखें वीडियो
वीडियो पोस्ट को कैप्शन दिया गया था, "अगर शादी के दिन अपनी दुल्हन को देखने के बाद इस दूल्हे की प्रतिक्रिया आपके चेहरे पर मुस्कान नहीं आती है, तो हम नहीं जानते कि क्या होगा" वायरल वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और लोग दूल्हे के इस अंदाज की सराहना कर रहे हैं. मनमोहक वीडियो क्लिप को 96 हजार से अधिक बार देखा गया है, लगभग 5K लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं. यूजर्स ने अपनी दुल्हन को देखने के लिए दूल्हे की प्रतिक्रिया को पूरी तरह से पसंद किया है.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में दूल्हा दुल्हन के चेहरे पर एक दूसरे को देखकर जो रौनक आती है वो देखने लायक है. दोनों एक दूसरे को देखकर खुशी से फुले नहीं समाते हैं. यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का वीडियो वायरल हुआ है, इससे पहले भी ऐसा ही एक शादी का वीडियो जहां एक दूल्हा अपनी आकर्षक पत्नी को शादी की पोशाक में देखकर कर रोने लगा था यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2021 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

