Viral Video: इमारत की 12वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिरी बच्ची, डिलीवरी ड्राइवर ने ऐसे बचाई उसकी जान
'जाको राखे साईंया मार सके ना कोय' इस कहावत का जीता जागता उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, वीडियो में इमारत की 12वीं मंजिल से एक बच्ची गिर जाती है, जिसे सुपरमैन बनकर एक डिलीवरी ड्राइवर बचा लेता है.
Viral Video: 'जाको राखे साईंया मार सके ना कोय' इस कहावत का जीता जागता उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, वीडियो में इमारत की 12वीं मंजिल से एक बच्ची गिर जाती है, जिसे सुपरमैन (Superman) बनकर एक डिलीवरी ड्राइवर (Delivery Driver) बचा लेता है. बच्ची की जान बचाने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग डिलीवरी ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बच्ची की जान बचाने वाले डिलीवरी ड्राइवर Nguyen Ngoc के कारनामे की लोग सराहना कर रहे हैं. कुछ लोग उन्हें भगवान बता रहे हैं और इसे चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं. तो वहीं कईयों का कहना है कि यह भले ही इत्तेफाक है, लेकिन शुक्र है कि बच्ची की जान बच गई.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो वियतनाम का है, जहां एक बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरी बच्ची को डिलीवरी ड्राइवर बचा लेता है. यह घटना उस वक्त हुई जब सामान डिलीवर करने के लिए एक ड्राइवर अपने ट्रक में बैठकर इंतजार कर रहा था, तभी उसने बच्ची को बालकनी के कोने पर लटकते हुए देखा और उसे पकड़ने के लिए गाड़ी से निकल आया. जैसे ही बच्ची का हाथ फिसला, ड्राइवर ने सुपरमैन की तरह लपक कर उसकी जान बचा ली. यह भी पढ़ेंं: OMG! थाइलैंड में महिला को समुद्र तट पर मिली व्हेल मछली की उल्टी, कीमत जानकर खिसक जाएगी आपके पैरों तले जमीन
देखें वीडियो-
😱¡HEROICA ATRAPADA!👏
Un repartidor le salvó la vida a una niña de 3 años que cayó del piso 12 de un edificio en Vietnam.
La nena sufrió fracturas en la pierna y en los brazos, pero está viva gracias a la heroica acción de Nguyen Ngoc Manh❤️, quien sufrió un esguince.#VIRAL pic.twitter.com/eI03quT0IM
— Unicanal (@Unicanal) March 1, 2021
बच्ची की जान बचाने वाले ड्राइवर का कहना है कि खुशकिस्मती से बच्ची उनकी गोद में आकर गिरी. इस घटना के दौरान बच्ची के मुंह से खून निकल आया था, लेकिन बच्ची की जान बचाए जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है और वह स्वस्थ है. बहरहाल, अगर ड्राइवर मौके पर मसीहा बनकर न पहुंचता तो बच्ची का बचना लगभग नामुमकिन था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

