वायरल

Viral Video: फेरे शुरू होने के इंतजार में सोती हुई दुल्हन का क्लिप वायरल, देखें वीडियो

भारतीय शादियां बहुत मज़ेदार होती हैं, लेकिन वे थकाऊ भी होती हैं, खासकर दुल्हन के लिए जो चूड़ा, हल्दी समारोहों के लिए जल्दी से उठती है. फिर उसे अपने बिग डे के लिए तैयार होने के लिए दौड़ना पड़ता है, जो अपने आप में एक थका देने वाली प्रक्रिया है. जिसमें घंटों लग जाते हैं....

Viral Video: फेरे शुरू होने के इंतजार में सोती हुई दुल्हन का क्लिप वायरल, देखें वीडियो
फेरों से पहले सोती हुई दुल्हन

Viral Video: भारतीय शादियां बहुत मज़ेदार होती हैं, लेकिन वे थकाऊ भी होती हैं, खासकर दुल्हन के लिए जो चूड़ा, हल्दी समारोहों के लिए जल्दी से उठती है. फिर उसे अपने बिग डे के लिए तैयार होने के लिए दौड़ना पड़ता है, जो अपने आप में एक थका देने वाली प्रक्रिया है. जिसमें घंटों लग जाते हैं. फिर वह बारात लेकर अपने दूल्हे के आने का इंतजार करती है, जिसमें कई बार देर हो जाती है. जब तक फेरा समारोह शुरू होने का समय होता है, तब तक सुबह हो जाती है, और दुल्हन पूरी तरह से थक चुकी होती है. इसलिए, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि मौका मिलते ही इस दुल्हन को नींद आ गई. यह भी पढ़ें: Viral Video: देसी दुल्हन ने पति को पूल में धकेला, उसके बाद जो हुआ...देखें वीडियो

पंजाबी शादियों में, जयमाला समारोह के बाद और फेरे से पहले, दुल्हन को एक छोटा ब्रेक मिलता है, जबकि दूल्हा मंडप में रस्में कर रहा होता है. दुल्हन को तब बुलाया जाता है जब उसके और दूल्हे के विवाह के लिए एक साथ अनुष्ठान करने का समय होता है.

देखें वीडियो:

एक वायरल वीडियो में एक दुल्हन इस दौरान झपकी लेते हुए दिखाई दे रही है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'witty_wedding' पेज से शेयर किया गया है. इसे 181 हजार से अधिक बार देखा गया और 7,100 लाइक्स मिले. इस क्लिप में दुल्हन को मैजेंटा लहंगा पहने हुए सोफे पर सो रही है. जबकि पंडित उसे बुला रहा था. नेटिज़न्स ने वीडियो को मजेदार और ऑनेस्ट पाया और कहा कि उसकी स्थिति समझ में आती है और ऐसा कई देसी दुल्हनों के साथ होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).