वायरल

Dog Attack Viral Video: आवारा कुत्ते ने किया साइकिल सवार लड़के पर हमला, बुरी तरह से कर दिया घायल

आवारा कुत्ते के हमले की ताजा घटना केरल से सामने आई है, जहां एक आवारा कुत्ते ने 11-12 साल के साइकिल सवार लड़के पर न सिर्फ हमला किया, बल्कि उसे बुरी तरह से घायल भी कर दिया. कुत्ते के हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

Dog Attack Viral Video: आवारा कुत्ते ने किया साइकिल सवार लड़के पर हमला, बुरी तरह से कर दिया घायल
कुत्ते ने साइकिल सवार लड़के पर किया हमला (Photo Credits: Twitter)

Stray Dog Attack Viral Video:आवारा कुत्तों (Stray Dogs) द्वारा इंसानों पर हमले की कई खबरें आए दिन देश के कोने-कोने से सुनने को मिल रही हैं. कुत्ते (Dogs) कभी बच्चों पर तो कभी बड़ों पर हमला करके उन्हें जख्मी कर देते हैं. देश के विभिन्न हिस्सों से आ रही कुत्तों के हमलों (Dog Attacks) की घटनाओं में ताजा घटना केरल से सामने आई है, जहां एक आवारा कुत्ते ने 11-12 साल के साइकिल सवार लड़के पर न सिर्फ हमला किया, बल्कि उसे बुरी तरह से घायल भी कर दिया. कुत्ते के हमले का सीसीटीवी फुटेज (CCTV) सामने आया है, जो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी गली में एक साइकिल सवार लड़का एंट्री करता है, तभी उस पर आवारा कुत्ता टूट पड़ता है.

खबरों की मानें तो यह घटना रविवार की है और बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़का कक्षा सातवीं का छात्र है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे एक घर के गेट के बाहर मौजूद हैं, तभी वहां साइकिल पर सवार होकर एक लड़का पहुंचता है और अचानक से कुत्ता उस पर अटैक कर देता है. कुत्ते के आक्रामक रवैए को देखकर बच्चे डरकर वहां से भाग जाते हैं, जबकि पीड़ित अकेले ही कुत्ते से जूझता है. यह भी पढ़ें: केरल में आवारा कुत्ते ने 12 साल की बच्ची को काटा, इलाज के दौरान मौत

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले कुत्ता लड़के का हाथ अपने जबड़े से पकड़ लेता है, फिर लड़के को गिराकर उसके अंगों को काटने लगता है. लड़के के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग उसे बचाने के लिए बाहर आते हैं और बच्चा खुद को बचाने के लिए घर के अंदर घुस जाता है. बच्चे को जख्मी करने के बाद और वहां पर लोगों को देखकर कुत्ता वहां से चला जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).