Viral Video: गिलहरी ने जबरन खा लिया बंदर का खाना, देखते ही देखते दोनों के बीच मच गया जबरदस्त घमासान
एक बंदर और गिलहरी का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें गिलहरी जबरन बंदर का खाना खाने लगती है, जिससे बंदर को गुस्सा आ जाता है और वो गिलहरी को एक के बाद एक कई थप्पड़ लगाने लगता है.
Monkey vs Squirrel Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जानवरों (Animals) से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इनमें कई वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं, खासकर जानवरों के बीच की नोंकझोंक वाले वीडियो लोगों का दिल जीत लेते हैं. इसी कड़ी में एक बंदर और गिलहरी का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें गिलहरी (Squirrel) जबरन बंदर (Monkey) का खाना खाने लगती है, जिससे बंदर को गुस्सा आ जाता है और वो गिलहरी को एक के बाद एक कई थप्पड़ लगाने लगता है. यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है और लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है.
इस वीडियो को sobat_semesta नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 58,690 लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: Monkey Video: बदमाश बंदर ने पेड़ के नीचे बैठे बाघ के खींचे कान, गुर्राने पर खिंची पूंछ, देखें फनी वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बंदर खाना खाता है, लेकिन गिलहरी उसका खाना छीनकर खाने लगती है. गिलहरी और बंदर आपस में खाने के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन गिलहरी को अपना खाना खाते देख बंदर को गुस्सा आ जाता है, जिसके बाद वो एक-एक कर कई थप्पड़ गिलहरी को मारने लगता है. बावजूद इसके गिलहरी कटहल खाने के लिए जद्दोजहद करती नजर आ रही है और बंदर उसे थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

