Viral Video: शख्स की उंगली पकड़कर उसे अपने बच्चों के पास ले गई गिलहरी, फिर जो हुआ... आप भी देखें
सोशल मीडिया पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक गिलहरी शख्स का हाथ पकड़कर उसे अपने बच्चों के पास लेकर जाती है. वो शख्स को उस जगह पर ले जाती है, जहां उसके बच्चे मौजूद हैं.
Squirrel Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जंगली जानवरो (Wild Animals) से लेकर पशु-पक्षियों और नन्हे जीवों तक के कई दिलचस्प वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद करते हैं. खासकर, पशु-पक्षियों से प्यार करने वाले लोग इस तरह के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं और उनसे जुड़े वीडियो देखना भी पसंद करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक गिलहरी (Squirrel) शख्स का हाथ पकड़कर उसे अपने बच्चों के पास लेकर जाती है. वो शख्स को उस जगह पर ले जाती है, जहां उसके बच्चे मौजूद हैं, यह वीडियो इतना मनमोहक है कि यह लोगों के दिलों को जीत रहा है और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- वह अपने बच्चों को दिखाना चाहती है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 125k व्यूज मिल चुके हैं और इसे बार-बार देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: अद्भुत! दोस्ती निभाने के लिए गिलहरी ने खतरे में डाली अपनी जान, खतरनाक सांप से भिड़ गई अकेली (Watch Viral Video)
शख्स की उंगली पकड़कर उसे अपने बच्चों के पास ले गई गिलहरी
she wants to show her babies!! pic.twitter.com/eYFIBb8tOK
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) July 27, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से एक गिलहरी शख्स की उंगली को अपने मुंह से पकड़कर उसे अपने साथ लेकर जाती है, शख्स भी गिलहरी के साथ आराम से चलता है और वहां तक पहुंचता है, जहां वो उसे ले जाना चाहथी थी. गिलहरी शख्स को अपने बच्चों तक ले जाती है और उनके बच्चों को देखकर शख्स उनसे प्यार जताता है. यह मनमोहक वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

