वायरल

Viral Video: मां के हाथों में मेहंदी लगे होने के कारण बेटे ने खिलाया खाना, क्यूट वीडियो हुआ वायरल

एक बेटे और उसकी मां के बीच का प्यारा पल कैमरे में कैद हो गया है. बातचीत का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया है. पोस्ट किए जाने के बाद से यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. यह वीडियो देखने के बाद आपको भी बहुत पसंद आएगा. वीडियो को ग्रेस सैलून के आधिकारिक इंस्टा पेज पर एक वर्णनात्मक कैप्शन के साथ साझा किया गया है...

Viral Video: मां के हाथों में मेहंदी लगे होने के कारण बेटे ने खिलाया खाना, क्यूट वीडियो हुआ वायरल
वीडियो ग्रैब (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: एक बेटे और उसकी मां के बीच का प्यारा पल कैमरे में कैद हो गया है. बातचीत का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया है. पोस्ट किए जाने के बाद से यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. यह वीडियो देखने के बाद आपको भी बहुत पसंद आएगा. वीडियो को ग्रेस सैलून के आधिकारिक इंस्टा पेज पर एक वर्णनात्मक कैप्शन के साथ साझा किया गया है. इसमें लिखा है, "कितना प्यारा है यह छोटा लड़का अपनी मां को खाना खिला रहा है, जब वो अपने हाथों पर मेहन्दी लगवा रही है. वीडियो की शुरुआत में एक महिला सोफे पर बैठी हुई है और अपने हाथों पर मेहंदी लगवा रही है. उनके बगल में खड़ा उनका बच्चा उन्हें खाना खिलाता दिख रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: 'शेयरिंग इज केयरिंग' का छोटे बच्चे ने दिया संदेश, बिल्ली को अपना खाना ऑफर कर जीता सबका दिल

वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग मां और बेटे के बीच प्यार को देखकर अभिभूत हैं और अलग- अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो को पिछले महीने शेयर किया गया था. पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो वायरल हो गया है.

देखें वीडियो:

यह वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा 'he is a Gentleman' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,'क्यूट किड'. यह वीडियो देखने के एक और यूजर ने लिखा mom और son के बीच का सच्चा प्यार. यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, इसे अब तक 11 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2021 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).