Viral Video: कमोड में फंसे काले नाग को देख उड़े महिला के होश, ऐसे किया गया सांप को रेस्क्यू
एरिजोना की मिशेल सेस्प्रॉन नाम की महिला जब चार दिन की छुट्टी के बाद अपने घर लौटी और टॉयलेट गई तो उसकी नजर कमोड में फंसे काले नाग पर पड़ी, जिसे देखकर वो हक्की-बक्की रह गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Black Snake Viral Video: जरा सोचिए आप टॉयलेट में गए हों और अचानक से आपकी नजर कमोड में छिपकर बैठे सांप पर पड़ जाए तो क्या होगा? यकीनन सांप को देखकर आपकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाएगी. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला जब टॉयलेट (Toilet) में गई तो कमोड में काले नाग (Black Snake) को देखकर उसके होश ही उड़ गए. बताया जा रहा है कि एरिजोना की मिशेल सेस्प्रॉन नाम की महिला जब चार दिन की छुट्टी के बाद अपने घर लौटी और टॉयलेट गई तो उसकी नजर कमोड में फंसे काले नाग पर पड़ी, जिसे देखकर वो हक्की-बक्की रह गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
महिला ने पहले तो सांप को भगाने की कोशिश की, लेकिन जब वो ऐसा नहीं कर पाई तो उसने पेस्ट कंट्रोल कंपनी रैटलस्नेक सॉल्यूशंस को फोन करके सांप को रेस्क्यू करने के लिए बुलाया, जिसके बाद सांप को किसी तरह के कमोड से बाहर निकाला गया.
देखें वीडियो-
AP: Snakes on a plane? More like snake in a drain.
An Arizona woman came home to this slithery creature in her toilet after many days away and she was not pleased. pic.twitter.com/zcTNnAOGhr
— Mooha Swartz (@CyberAnonymous) August 11, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप कमोड में फंसा हुआ है और एक कर्मचारी कमोड में हाथ डालकर सांप को बाहर खींचकर निकाल रहा है. एक बार तो ऐसा लगा कि सांप उसे काट लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रेस्क्यू किए गए सांप की लंबाई 3-4 फीट बताई जा रही है. सांप को रेस्क्यू करने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया. बताया जा रहा है कि यह सांप कोचव्हिप सांप था, जो चिकने, पतले और तेज गति से चलने वाले सांप होते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2023 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

