Viral Video: बत्तख के बच्चों को अपना शिकार बनाने चला था अजगर, मां ने ऐसे बचाई उनकी जिंदगी
जब बच्चे पर कोई संकट आता है तो मां अपने प्राण देकर भी अपने बच्चे की रक्षा करती है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां बत्तख अपने बच्चों के लिए खतरनाक शिकारी अजगर से भिड़ जाती है और अपने प्राणों की आहुति देकर वो अपने बच्चों की रक्षा करती है.
Viral Video: मां (Mother) को इस संसार में ईश्वर का दूसरा रूप माना जाता है, क्योंकि मां ही अपने संतान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार रहती है. चाहे मां किसी इंसान की हो या फिर किसी जानवर की, मां की ममता कभी अपने बच्चों के लिए कम नहीं होती है. जब बच्चे पर कोई संकट आता है तो मां अपने प्राण देकर भी अपने बच्चे की रक्षा करती है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां बत्तख (Mother Duck) अपने बच्चों के लिए खतरनाक शिकारी अजगर (Python) से भिड़ जाती है और अपने प्राणों की आहुति देकर वो अपने बच्चों की रक्षा करती है. इस वीडियो को @afaf66551 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. वैसे तो यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर से यह सोशल मीडिया (Social) पर सुर्खियां बटोर रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गड्ढे के भीतर एक बत्तख अपने कई बच्चों के साथ बैठी हुई है, तभी एक शिकारी अजगर की नजर उन बच्चों पर पड़ती है और वो शिकार करने के लिए वहां पहुंच जाता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: चूहे को दबोच कर एसी में घुसा खतकनाक सांप, वायरल वीडियो उड़ा देगा आपके होश
देखें वीडियो-
Only mother can do it pic.twitter.com/Mr088PP5bA
— Life and nature (@afaf66551) May 9, 2021
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर गड्ढे के अंदर जाने लगता है. अजगर को देखकर बत्तख और उसके बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं. अजगर को देखकर मां बत्तख समझ जाती है कि उसके बच्चों की जान खतरे में है, इसलिए वो अपनी जान की परवाह किए बगैर बच्चों की जान बचाने के लिए खुद अजगर से भिड़ जाती है. बत्तख अपने बच्चों को चोंच मारकर वहां से भगाना शुरु कर देती है, जबकि अजगर बत्तख उसके ऊपर कुंडली मारकर बैठ जाता है. बत्तख के शरीर को अजगर पूरी तरह से घेर लेता है, लेकिन किसी तरह मां अपने बच्चों की जान बचाने में कामयाब हो जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

