Viral Video: सोते हुए मगरमच्छ के साथ मजे से फोटो ले रहे थे लोग, अचानक से जाग गया पानी का दैत्य और फिर...
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग सोते हुए मगरमच्छ को पकड़कर उसके साथ फोटो लेते हैं, लेकिन तभी पानी का यह दैत्य जाग जाता है और फिर जो होता है वो दिल दहला देने वाला है.
Crocodile Viral Video: पानी के दैत्य मगरमच्छ (Crocodile) से पंगा लेना किसी भी इंसान या जानवर के लिए खतरे से खाली नहीं होता है, क्योंकि यह खूंखार जानवर चाहे जमीन पर हो या पानी में, अपने शिकार को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार देता है. यही वजह है कि लोग इस जानवर के करीब जाने से भी घबराते हैं, लेकिन कई लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर इस जानवर के करीब जाते हैं और उसके साथ तस्वीरें भी क्लिक कराते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग सोते हुए मगरमच्छ को पकड़कर उसके साथ फोटो लेते हैं, लेकिन तभी पानी का यह दैत्य जाग जाता है और फिर जो होता है वो दिल दहला देने वाला है.
इस वीडियो को @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- समूह मगरमच्छ के बहुत करीब पहुंचता है और देखते हैं कि... इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ऐसे जीवों के पास भूलकर भी न जाएं, जबकि दूसरे ने लिखा है- बेहद डरावना वीडियो. यह भी पढ़ें: Viral Video: दलदल में छिपकर बैठा था खूंखार मगरमच्छ, अचानक कीचड़ से निकल कर किया अटैक
देखें वीडियो-
Group gets too close to crocodile and find out pic.twitter.com/JMmIDfuhg6
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) November 28, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग मगरमच्छ को पकड़कर बैठे हैं और उसके साथ फोटो खिंचवाते हैं. जब ये लोग उसके पास पहुंचते हैं तो देखकर ऐसा लगता है कि यह जानवर सो रहा है, लेकिन जैसे ही वो सभी फोटो खिंचवाते हैं, मगरमच्छ अचानक से जाग जाता है और उन पर हमलावर हो जाता है. ऐसे में अपनी जान बचाने के लिए लोग वहां से भागने लगते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2023 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

