ट्रेन में लगी पीएम मोदी की तस्वीर को महिला ने किया किस, देखें अनोखी दीवानगी वाला ये वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला ट्रेन में लगी पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तस्वीर को चूमती नजर आ रही है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो को देखकर पीएम के प्रति महिला की दीवानगी का अंदाजा लगाया जा सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो पीएम मोदी के किसी भाषण या किसी अन्य तरह की राजनीति से जुड़ा नहीं है. यह विडियो पीएम के प्रति किसी महिला की दीवानगी का है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला ट्रेन में लगी पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तस्वीर को चूमती नजर आ रही है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो को देखकर पीएम के प्रति महिला की दीवानगी का अंदाजा लगाया जा सकता है.
इस वायरल वीडियो को अखिलेश शर्मा (Akhilesh Sharma) नामक पत्रकार ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जिसने हल्के हरे रंग की साड़ी पहनी है रेलवे प्लेटफॉर्म से गुजर रही थी. इसके बाद उसने ट्रेन पर पीएम मोदी की फोटो देखकर उसे चूम लिया. यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी पत्रकार की धमकी सुन आप भी हो जाएंगे लोट-पोट, कहा- तौबा-तौबा टमाटर का जवाब एटम बम से देंगे, वायरल Video का जमकर उड़ा मजाक
ऐसा भी होता है!! 🤔 pic.twitter.com/C1ZU2lEXR7
— Akhilesh Sharma (@akhileshsharma1) February 24, 2019
पीएम मोदी की फोटो चूमने के बाद वह इधर-उधर देखती है और कैमरे के तरफ देखकर मुस्कुराती है. जिसके बाद महिला शर्माते हुए आगे बढ़ जाती है. वायरल वीडियो में पीएम की तस्वीर को चूमने वाली यह महिला कौन है इसकी किसी को जानकारी नहीं है. इस वीडियो को अब तक 6000 से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है और लगभग सत्रह हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2019 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

