Viral Video: क्रिसमस से पहले बीच सड़क पर आपस में लड़ते नजर आए कई सैंटा क्लॉज, वीडियो हुआ वायरल
क्रिसमस से ठीक पहले बीच सड़क पर आपस में लड़ते कई सैंटा क्लॉज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि गिफ्ट पहुंचाने को लेकर ये सभी सैंटा क्लॉज आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट करने लगे.
Viral Video: दुनिया भर में 25 दिसंबर को क्रिसमस (Christmas) का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले क्रिसमस ईव (Christmas Eve) यानी क्रिसमस की पूर्व संध्या का जश्न सेलिब्रेट किया जाता है. क्रिसमस के नजदीक आते ही दुनिया भर में हर तरफ सिर्फ जश्न का माहौल नजर आता है. लोग सैंटा क्लॉज (Santa Clause) बनकर बच्चों और बड़ों को तोहफे बांटते हैं. इस बीच क्रिसमस से ठीक पहले बीच सड़क पर आपस में लड़ते कई सैंटा क्लॉज का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. बताया जा रहा है कि गिफ्ट पहुंचाने को लेकर ये सभी सैंटा क्लॉज आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट करने लगे.
इस वीडियो को @ViciousVideos नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस लड़ाई को देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज की है. एक यूजर ने लिखा है- मुझे लगता है ये सब इसलिए लड़ रहे हैं, क्योंकि गिफ्ट का बंटवारा ठीक से नहीं हुआ है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- मैंने पहली बार सैंटा क्लॉज को इस तरह से लड़ते हुए देखा है. यह भी पढ़ें: Snake Video: विशाल अजगर को बचाने के लिए नदी में कूदा शख्स, खतरनाक वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
Merry Christmas and peace to all pic.twitter.com/w2Dwb7rOp3
— Vicious Videos (@ViciousVideos) December 23, 2022
क्रिसमस के दिन सैंटा क्लॉज घर-घर जाकर बच्चों को उपहार और चॉकलेट देते हैं, इसलिए बच्चों को भी सैंटा क्लॉज का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन इस वीडियो में सैंटा क्लॉज को लड़ते देख हर कोई हैरान हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है सैंटा क्लॉज के कपड़े पहनकर कुछ लोग आपस में किसी बात तो लेकर लड़ने लगते हैं और एक-दूसरे पर लात-घुसे बरसाने लगते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

