Viral Video: खेत जोतने के लिए शख्स ने लगाया जबरदस्त दिमाग, देसी जुगाड़ की मदद से बाइक को ही बना दिया मिनी ट्रैक्टर
सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खेत जोतने के लिए अपनी बाइक को ही मिनी ट्रैक्टर बना देता है. यह जुगाड़ इतने कमाल का है कि इसे देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.
Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कब क्या वायरल (Viral Video) हो जाए, इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. आए दिन तमाम तरह के वीडियोज पर हमारी नजर पड़ती हैं, जिनमें से कुछ इतने ज्यादा प्रभावी और क्रिएटिव होते हैं, जिन्हें हम बार-बार देखना पसंद करते हैं. खासकर, जुगाड़ तकनीक से जुड़े वीडियो अक्सर हमें हैरान कर देते हैं. कभी कोई देसी जुगाड़ की मदद से ईंट से कूलर बना देता है तो कभी कोई गर्मी से राहत पाने का कोई नया तरीका निकाल लेता है. इस बीच सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खेत जोतने के लिए अपनी बाइक (Bike) को ही मिनी ट्रैक्टर (Mini Tractor) बना देता है. यह जुगाड़ इतने कमाल का है कि इसे देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.
इस वीडियो को ‘mia_farms' नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स अपनी बाइक को टिलिंग मशीन के तौर पर इस्तेमाल करता हुआ नजर आ रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- बाइक इंजन इस तरह के काम के लिए नहीं बने हैं, जबकि दूसरे ने लिखा है- खेत में बाइक नहीं चलेगी, टायर स्लिप होगा. यह भी पढ़ें: गर्मी से बचने के लिए घर की छत पर शख्स ने किया ऐसा जुगाड़, Viral Video देख सैल्यूट करेंगे आप
शख्स ने बाइक को बना दिया मिनी ट्रैक्टर
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक पर सवार है और बाइक के पीछे वाले पहिए पर जुताई का एक उपकरण लगा है, उसके ऊपर एक बड़ा पत्थर रखा है. जैसे ही शख्स बाइक को चलता है और बाइक आगे बढ़ती है, वैसे ही बाईं और के हैंडल की मदद से वो हल को नीचे करता है, जिससे हल जमीन में अंदर धंस जाता है. फिर शख्स बाइक चलाता है और जमीन की खुदाई शुरु हो जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

