वायरल

खाली कैन को किक करने चला था शख्स, लेकिन हो गया कुछ ऐसा... Viral Video अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नदी के किनारे खाली पड़े कैन को किक करने की कोशिश करता है, लेकिन तभी उसके साथ खेल हो जाता है.

खाली कैन को किक करने चला था शख्स, लेकिन हो गया कुछ ऐसा... Viral Video अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
कैन को किक करते समय हुआ शख्स के साथ खेल (Photo Credits: X)

Viral Video: आज के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) लोगों के लिए मनोरंजन का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां तरह-तरह के मजेदार और रोमांचक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. मजेदार वीडियोज को देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट तक हो जाते हैं और लोगों का मूड भी एकदम फ्रेश हो जाता है. इसी कड़ी में एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स नदी (River) के किनारे खाली पड़े कैन को किक करने की कोशिश करता है, लेकिन तभी उसके साथ खेल हो जाता है. यह वीडियो न सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, बल्कि इसे देखकर लोग अपनी हंसी भी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.

इस वीडियो को एक्स पर @BaissaRathore1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे तक 32 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं, एक यूजर ने लिखा है- इसे कहते हैं कर बुरा हो बुरा, जूता ही चला गया. वहीं दूसरे ने लिखा है- इस भाई के साथ ऐसा धोखा हुआ है कि अब वो कभी किसी चीज को किक नहीं करेगा. यह भी पढ़ें: VIDEO: फर्जी पुलिस वाले ने गलती से असली पुलिस अधिकारी को किया वीडियो कॉल! फ्रॉड के चक्कर बुरां फंसा जालसाज

कैन को किक करते समय हुआ शख्स के साथ खेल 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स खड़ा है और वहां बगल से नदी बह रही है. नदी के किनारे खड़े शख्स को वहां पर एक खाली कैन नजर आता है, जिसे देखते ही शख्स उसे किक करने की कोशिश करता है, लेकिन तभी उसके साथ खेल हो जाता है. कैन को किक करने के दौरान उसका शॉट मिस हो जाता है, जिससे उसके पैर से जूता निकलकर नदी में चला जाता है और कैन वहीं का वहीं पड़ा रह जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2024 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).