वायरल

Viral Video: बीच सड़क पर खतरनाक किंग कोबरा की पूंछ पकड़कर खेलने लगा शख्स, फिर जो हुआ... आप भी देखें

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बीच सड़क पर किंग कोबरा सांप के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है. शख्स जिस तरह से सांप के साथ खिलवाड़ कर रहा है, उसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं.

Viral Video: बीच सड़क पर खतरनाक किंग कोबरा की पूंछ पकड़कर खेलने लगा शख्स, फिर जो हुआ... आप भी देखें
किंग कोबरा के साथ मस्ती करता शख्स (Photo Credits: Instagram)

King Cobra Viral Video: दुनिया भर में सांपों की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से किंग कोबरा (King Cobra) को बेहद घातक और जहरीला माना जाता है. इस सांप (Snake) के जहर की एक बूंद किसी को भी पल भर में मौत के घाट उतार सकती है. खतरनाक होने के साथ ही यह सांप काफी लंबा होता है, बावजूद इसके कुछ लोग इस सांप के साथ खिलवाड़ करने से बाज नहीं आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स बीच सड़क पर किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है. शख्स जिस तरह से सांप के साथ खिलवाड़ कर रहा है, उसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर माइक होलस्टन द्वारा शेयर किया गया है, जिसे अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- अगर सांप गुस्से में आ गया और उसने सही से वार कर दिया तो यकीन मानो सही से खड़ा भी नहीं हो पाएगा. वहीं दूसरे ने लिखा है- सांप के साथ इस तरीके से मस्ती करना खतरनाक हो सकता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: किंग कोबरा सांप को विशालकाय छिपकली ने अपने मुंह में लिया दबा, फिर जो हुआ… देखकर दंग रह जाएंगे आप

बीच सड़क पर किंग कोबरा के साथ खिलवाड़ करता शख्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mike Holston (@therealtarzann)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक बंदा सांप को पकड़ लेता है और उसके साथ खेलना शुरु कर देता है. इस दौरान किंग कोबरा उस पर हमला करने की कोशिश भी करता है, लेकिन शख्स उसे साइड कर देता है. सांप के साथ खिलवाड़ के दौरान ऐसा पल भी आता है, जब ऐसा लगता है कि कोबरा सांप शख्स को डस लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है. आखिर में शख्स सांप को उसकी जगह पर छोड़ देता है, जिसके बाद सांप वहां से चुपचाप निकल जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2024 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).