वायरल

Viral Video: पानी की पाइप से किंग कोबरा को नहलाने लगा शख्स, लेकिन नागराज को हाथ लगाते ही...

किंग कोबरा सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स किंग कोबरा सांप को पानी की पाइप लेकर नहालाता हुआ नजर आ रहा है. सांप को नहलाते समय शख्स जब उसे अपने हाथों से छूता है तो नागराज फुफकारने लगते हैं.

Viral Video: पानी की पाइप से किंग कोबरा को नहलाने लगा शख्स, लेकिन नागराज को हाथ लगाते ही...
किंग कोबरा को नहलाता शख्स (Photo Credits: X)

King Cobra Viral Video: विभिन्न सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर आए दिन सांपों से जुड़े कई हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. बेशक, सांपों की कई प्रजातियां काफी जहरीली होती हैं, इसलिए अधिकांश लोग उनसे दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं, लेकिन कई लोग सांपों (Snakes) से घबराने के बजाय बेखौफ होकर उनके साथ नजर आते हैं. कई लोग सांपों को पानी पिलाते, उनके साथ खेलते हुए भी नजर आते हैं. इसी कड़ी में किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स किंग कोबरा सांप को पानी की पाइप लेकर नहालाता हुआ नजर आ रहा है. सांप को नहलाते समय शख्स जब उसे अपने हाथों से छूता है तो नागराज फुफकारने लगते हैं.

स्नान करते किंग कोबरा के इस वीडियो को @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- ठंड में कोबरा को नहलाना ठीक नहीं है, अगर उसे गुस्सा आ गया तो. वहीं एक अन्य ने लिखा है- जब तक कोबरा ने काटा नहीं तब तक सब ठीक है. यह भी पढ़ें: King Cobra: किंग कोबरा को हाथ में लेकर शख्स के लिए कैमरे के लिए दिया पोज, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किंग कोबरा सांप को पानी की पाइप लेकर नहला रहा है. किंग कोबरा को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कि उसे भी नहाने में बहुत मजा आ रहा है. नहलाते समय शख्स नंगे हाथों से किंग कोबरा को छूने लगता है, जिससे किंग कोबरा फुफकारने लगता है, फिर भी शख्स को डर नहीं लगता है. सांप के साथ शख्स के इस बेखौफ अंदाज को देखकर लगता है, जैसे कि किंग कोबरा उसके लिए बिल्कुल भी अंजान नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).