वायरल

Viral Video: शाहरुख खान के ‘जवान’ लुक में ट्रेन में सफर करता दिखा शख्स, हैरान होकर निहारते रहे लोग

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो शाहरुख खान के जवान लुक में ट्रेन में सफर करता हुआ दिखाई दे रहा है. उसके लुक को देख लोगों की नजरें उससे नहीं हट रही हैं.

Viral Video: शाहरुख खान के ‘जवान’ लुक में ट्रेन में सफर करता दिखा शख्स, हैरान होकर निहारते रहे लोग
जवान के लुक को शख्स ने किया रिक्रिएट (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: एटली कुमार (Atlee Kumar) के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और फैन्स के बीच इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लोगों में शाहरुख खान के जवान लुक का क्रेज कुछ इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है कि वो किंग खान के जवान लुक को रिक्रिएट करके ट्रेन में सफर करते हुए भी नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो शाहरुख खान के जवान लुक में ट्रेन में सफर करता हुआ दिखाई दे रहा है. उसके लुक को देख लोगों की नजरें उससे नहीं हट रही हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फिल्म में शाहरुख खान के किरदार आजाद की तरह कपड़े पहनकर ट्रेन में चढ़ रहा है और सफर कर रहा है. इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- मेरा जवान लुक कैसा लगा, कमेंट्स करके बताइए. यह भी पढ़ें: Lady Jawan Dance Video: शाहरुख खान के बैंडेज लुक में लड़की ने मेट्रो में 'बेकरार करके हमें' गाने पर किया डांस, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ak arbaz 01 (@_ak_arbaz_01)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स का चेहरा और हाथ पट्टियों से लिपटा हुआ है. वह थोड़ा लंगड़ाता है और भीड़ भरे रेलवे स्टेशन पर एक बेंच पर यात्रियों से घिरा हुआ है, फिर जवान बना यह शख्स ट्रेन में चढ़ता है और बैठने के लिए सीट ढूंढता है. सफर के दौरान वो ट्रेन की एक सीट पर लेटा हुआ नजर आता है. उसके इस लुक को देख अन्य यात्री भी उससे अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2023 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).