वायरल

Viral Video: विशालकाय एनाकोंडा के साथ पानी में तैरता दिखा शख्स, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

ब्राजील से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सख्स विशालकाय एनाकोंडा के साथ तैरता हुआ नजर आया. इन दोनों की मुठभेड़ को कैमरे में कैद कर लिया गया, जो अब वायरल हो रहा है.

Viral Video: विशालकाय एनाकोंडा के साथ पानी में तैरता दिखा शख्स, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
एनाकोंडा के साथ तैरता शख्स (Photo Credits: Instagram)

Anaconda Viral Video: अधिकांश लोग सांपों से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं, जबकि कई लोग बेखौफ होकर सांपों (Snakes) का सामना करते हैं और ऐसे कई वीडियो भी आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन क्या कोई एनाकोंडा के साथ तैरने की हिम्मत कर सकता है. दरअसल, ब्राजील (Brazil) से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स विशालकाय एनाकोंडा के साथ तैरता हुआ नजर आया. इन दोनों की मुठभेड़ को कैमरे में कैद कर लिया गया, जो अब वायरल हो रहा है. इस नजारे को देख लोग हैरान हो रहे हैं, कोई इस हरकत को बहादुरी भरा तो कई इसे मुर्खतापूर्ण बता रहा है. घटना ब्राजील के पैंटानल वेटलैंड्स की बताई जा रही है, जहां एक शख्स पानी में विशालकाय एनाकोंडा के साथ तैरता हुआ दिखाई दिया. यहां एनाकोंडा की उपस्थिति से हैरान कुछ लोगों की आवाजें वीडियो में सुनी जा सकती है.

वीडियो को sdmdiving नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- पैंटनल में हरा एनाकोंडा. जंगल में इन बड़े सापों के साथ समय बिताना, वन्यजीवन के साथ मेरे करियर के महान विशेषाधिकारों में से एक रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: पेड़ पर चढ़कर आराम फरमाता दिखा विशालकाय एनाकोंडा, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

एनाकोंडा के साथ तैरता शख्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eli Martinez (@sdmdiving)

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- अद्भुत आशा है कि वह आप लोगों के इतने करीब होने से ज्यादा खतरा महसूस नहीं कर रहा था, जबकि एक अन्य ने कैमरामैन को कमेंट के जरिए सुपरमैन कहा. आपको बता दें कि एनाकोंडा दक्षिण अमेरिका के उष्ण कटिबंध में पाए जाने वाले सांपों का एक समूह है, ये जलीय जानवरों के साथ-साथ बड़े घरेलू जानवरों का भी शिकार करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).