Viral Video: शख्स ने बब्बर शेर के पिंजरे में डाल दिया हाथ, फिर जो हुआ… देखकर दंग रह जाएंगे आप
चिड़ियाघर से कई हैरान करने वाले वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तहलका मचा रहा है. वीडियो में शख्स शेर के बाड़े के पास जाकर उसके सामने आपना हाथ डाल देता है और ऐसा करना उसे भारी पड़ गया.
Viral Video: चिड़ियाघर (Zoo) में अक्सर लोग जंगली जानवरों (Wild Animals) को करीब से देखने के लिए जाते हैं, जहां लोगों को सावधान करने के लिए चेतावनी लिखी होती है कि वो जानवरों से दूर रहें. बावजूद इसके कई लोग जानवरों के बाड़े के करीब चले जाते हैं. चिड़ियाघर से कई हैरान करने वाले वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं और सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तहलका मचा रहा है. वीडियो में शख्स शेर (Lion) के बाड़े के पास जाकर उसके सामने अपना हाथ डाल देता है और ऐसा करना उसे भारी पड़ गया. ट्विटर पर इस वीडियो को @ViciousVideos नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 19.6k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद इस तरह की गलती करने से पहले कोई भी बार-बार सोचेगा. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- बहुत सही… वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- बेवकूफी की हद है, एक अन्य यूजर ने लिखा है- ये तो भारी लापरवाही है. यह भी पढ़ें: बहादुर बंदर! शेर की पीठ पर सवार होकर उठाया सैर-सपाटे का लुत्फ, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
देखें वीडियो-
Fook around............. pic.twitter.com/N8ETVsXQJr
— Vicious Videos (@ViciousVideos) December 26, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि चिड़ियाघर में अपने पिंजरे में शेर लेटा हुआ है, जबकि कुछ लोग उसे बाहर से छूने की कोशिश कर रहे हैं. उस दौरान एक शख्स बिना सोचे-समझे पिंजरे के अंदर हाथ डाल देता है. हालांकि पहले तो शेर रिएक्ट नहीं करता है, लेकिन फिर उठकर वो शख्स के हाथ को लपक लेता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2022 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

