Viral Video: दूल्हा-दुल्हन के सामने स्टेज पर शख्स ने किया ऐसा डांस, मूव्स देखकर छूट गई लोगों की हंसी
एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के सामने स्टेज पर एक शख्स ऐसा डांस परफॉर्म करता है, जिसे देखकर कपल के साथ-साथ वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं.
Dance Viral Video: वेडिंग सीजन (Wedding Season) में अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों और दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) से जुड़े वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. शादी में दूल्हा-दुल्हन के परिवार वालों के साथ करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी शामिल होते हैं. लोग अपनी खुशी जाहिर करने के लिए जमकर मौज-मस्ती और धमाल करते हैं. अक्सर दूल्हा-दुल्हन से जुड़े मजेदार वीडियोज के साथ ही बारातियों और मेहमानों के डांस के वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के सामने स्टेज पर एक शख्स ऐसा डांस (Dance) परफॉर्म करता है, जिसे देखकर कपल के साथ-साथ वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं.
वीडियो को sitapuria_vibes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 2 लाख 60 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- मेरी शादी में ऐसा डांस हुआ तो मैं शादी नहीं करूंगा. इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. यह भी पढ़ें: Desi Aunty Dance Video: देसी आंटी ने अपने डांस से दयाबेन को भी किया पीछे, अपने स्टेप्स से डांस फ्लोर कराया खाली
शख्स का डांस देख हंस पड़े दूल्हा-दुल्हन
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बुके लेकर स्टेज पर पहुंचता है और दुल्हन को देता है, लेकिन दुल्हन उस बुके को नहीं लेती हैं. इसके बाद शख्स बुके को दूर फेंक देता है और डांस करने लगता है. डांस करते समय उसके चेहरे पर कोई हावभाव नहीं आता है और न ही उसके स्टेप्स में कोई लचक दिखाई देती है. शख्स जिस तरह से डांस कर रहा है, उसे देखकर लोगों के चेहरे पर हंसी आ गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

