वायरल

Viral Video: शराब के नशे में धुत होकर शख्स ने की अजीबो-गरीब हरकत, साइकिल के साथ किया कुछ ऐसा कि छूट जाएगी हंसी

नशे की हालत में लोग कई बार अजीबो-गरीब हरकतें भी करने लग जाते हैं. कई बार नशे में टल्ली लोग कुछ ऐसी हरकत कर जाते हैं, जिसे देख दूसरों को हंसी आ जाती है. इसी तरह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स शराब के नशे में धुत होकर ऐसी हरकत करता है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इस वीडियो को आईपीएस रुपिन शर्मा ने शेयर किया है.

Viral Video: शराब के नशे में धुत होकर शख्स ने की अजीबो-गरीब हरकत, साइकिल के साथ किया कुछ ऐसा कि छूट जाएगी हंसी
नशे में टल्ली होकर शख्स ने की अजीबो-गरीब हरकत (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: शराब को वैसे तो सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है, इसलिए घर के बड़े-बुजुर्ग भी अक्सर नशे (Drunk) से बचने की हिदायत देते रहते हैं. अत्यधिक मात्रा में शराब (Alcohol)  का सेवन करने से सिर्फ सेहत को ही नुकसान नहीं होता है, बल्कि नशे की हालत में लोग कई बार अजीबो-गरीब हरकतें भी करने लग जाते हैं. कई बार नशे में टल्ली लोग कुछ ऐसी हरकत कर जाते हैं, जिसे देख दूसरों को हंसी आ जाती है. इसी तरह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स शराब के नशे में धुत होकर ऐसी हरकत करता है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इस वीडियो को आईपीएस रुपिन शर्मा (IPS Rupin Sharma) ने शेयर किया है.

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- हंगामा है क्यों बरपा, थोड़ी सी जो पी ली है. डेली या कभी-कभी... या नवरात्रि के बाद... यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं. वीडियो देखकर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- महापुरुष के लिए क्या यादगार लम्हा है... वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- थोड़ा नही, कुछ ज्यादा ही पी लिया है. यह भी पढ़ें: Funny Video: मणिके मगे हिथे गाने की कोशिश में शख्स ने गाया अंट शंट, वीडियो देख लोट पोट हुए नेटीजंस

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नशे में धुत है और वो साइकिल को पकड़कर इधर-उधर भागता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान उसके पैर लड़खड़ाते हुए दिखाई देते हैं और वह गिर भी जाता है. कभी वो साइकिल को उठा लेता है, कभी नीचे जमीन पर रखकर यहां-वहां जाने की कोशिश करता है. आखिर में उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वो धड़ाम से साइकिल के साथ नीचे गिर जाता है. नशे में टल्ली इस शख्स की हरकतों को देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2021 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).