वायरल

Viral Video: वीडियो बनाने के लिए खंभे पर चढ़ा शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा कि शरीर से निकलने लगा धुआं

एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स वीडियो बनाने के लिए रेलवे ट्रैक के खंभे पर चढ़ जाता है, लेकिन अगले ही पल हाई एक्सटेंशन तार से करंट लगने के बाद शख्स सीधे जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ता है और उसके शरीर से धुआं निकलने लगता है.

Viral Video: वीडियो बनाने के लिए खंभे पर चढ़ा शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा कि शरीर से निकलने लगा धुआं
वीडियो बनाने के चक्कर हुआ शख्स का यह हाल (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर अपलोड करने के चक्कर में कई लोग अपनी जान तक जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं. रील्स (Reels) और शॉर्ट (Shorts) बनाने के लिए लोग खतरनाक तरीका अपनाने तक से नहीं कतराते हैं, इसी चक्कर में कई बार उन्हें लेने के देने पड़ जाते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स वीडियो बनाने के लिए रेलवे ट्रैक (Railway Track) के खंभे (Pole) पर चढ़ जाता है, लेकिन अगले ही पल हाई एक्सटेंशन तार से करंट लगने के बाद शख्स सीधे जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ता है. वीडियो बनाने के चक्कर में शख्स की जो हालत होती है, उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.

इस वीडियो को @IamSuVidha नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की बताई जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि करंट लगने के बाद शख्स किस तरह से जमीन पर गिरा है, उसके कपड़े फट चुके हैं और उसके शरीर से धुआं निकल रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: ओडिशा के कॉलेज में छात्राओं के साथ Prank करना पड़ा भारी, लड़कियों ने शरारती युवकों को ऐसे सिखाया सबक

देखें वीडियो-

खबरों की मानें तो पूरामुफ्ती थाना इलाके के मंदरी गांव में कुछ समय पहले ही नई रेलवे लाइन का काम संपन्न हुआ है. ऐसे में कुछ लड़के वीडियो बनाने के लिए इस जगह पर पहुंच गए, जिनमें से एक लड़के का यह हाल हुआ है. बताया जा रहा है कि 18 साल का यह शख्स अलग वीडियो बनाने के लिए रेलवे ट्रैक के खंभे पर चढ़ गया, लेकिन बदकिस्मती से करंट लगने के चलते उसके शरीर से धुआं निकलने लगा. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2022 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).