Viral Video: खतरनाक बाघ को पकड़कर उसे किस करने लगा शख्स, नजारा देखकर उड़े लोगों के होश

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खूंखार बाघ को पकड़कर उसे किस करता हुआ दिखाई दे रहा है. शख्स को बेखौफ होकर बाघ के साथ मस्ती करते देख लोगों के होश ही उड़ गए हैं.

बाघ को किस करता शख्स (Photo Credits: File Image)

Tiger Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें कभी शिकारी जानवर खुद से कमजोर जानवरों का शिकार करते नजर आते हैं तो कभी दो विपरित स्वभाव वाले जानवरों के बीच दोस्ताना रिश्ता देखने को मिलता है. वैसे खूंखार शिकारी जानवरों के करीब जाना मौत को न्योता देने से बिल्कुल भी कम नहीं है, लेकिन कई बार इंसान अपनी जान जोखिम में डालकर इन जानवरों के बेहद करीब तक पहुंच जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खूंखार बाघ (Tiger) को पकड़कर उसे किस करता हुआ दिखाई दे रहा है. शख्स को बेखौफ होकर बाघ के साथ मस्ती करते देख लोगों के होश ही उड़ गए हैं.

इस वीडियो को @wild_animalsgram नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- बाघ चाहे तो एक वार में बंदे की खोपड़ी खोलकर रख दे, लेकिन मैं ये क्या देख रहा हूं, ये तो बंदे के आगे भीगी बिल्ली बन गया है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- चाहे कितनी भी दोस्ती कर लो, वो रहंगे तो जंगली. यह भी पढ़ें: Viral Video: सैर करते राजसी बाघ की देख रूका गाड़ियों का काफिला, पीलीभीत टाइगर रिजर्व से वायरल हुआ वीडियो

खतरनाक बाघ को पकड़कर उसे किस करने लगा शख्स

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ जमीन पर उल्टा लेटा हुआ है और एक शख्स उसे गर्दन से पकड़कर उठाता है. शख्स बाघ को उठाने के बाद उसे किस करने लगता है. यहां उससे भी ज्यादा हैरत की बात तो यह है कि शख्स पर अटैक करने या उसे सबक सिखाने के बजाय बाघ भी इस लम्हे का आनंद लेता है. आप देख सकते हैं कि किस तरह से बाघ को चूमने के बाद शख्स उसे बच्चों की तरह गुदगुदी करने लगता है और बाघ भी इस लम्हे का आनंद लेता है.

Share Now

\