वायरल

Viral Video: नन्हे बंदर ने पहली बार चखा ड्रैगन फ्रूट का स्वाद, अपने रिएक्शन से जीत लिया सबका दिल

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बंदर पहली बार ड्रैगन फ्रूट खाता है और उसे खाकर वो ऐसा रिएक्शन देता है, जिसे देख आप भी अपना दिल हा जाएंगे. ड्रैगन फ्रूट खाते बंदर का यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.

Viral Video: नन्हे बंदर ने पहली बार चखा ड्रैगन फ्रूट का स्वाद, अपने रिएक्शन से जीत लिया सबका दिल
बंदर ने खाया ड्रैगन फ्रूट (Photo Credits: X)

Monkey Eats Dragon Fruit Viral Video: खाने की कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें इंसान कभी न कभी पहली बार ट्राई करता है और उस पर अपना रिएक्शन देता है. इंसानों की तरह जानवर भी खाने की कुछ चीजों को पहली बार चखते हैं और वो भी उस पर अपना रिएक्शन देते हैं. ऐसे कई वीडियो भी आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बंदर (Baby Monkey) पहली बार ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) खाता है और उसे खाकर वो ऐसा रिएक्शन देता है, जिसे देख आप भी अपना दिल हा जाएंगे. ड्रैगन फ्रूट खाते बंदर का यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक प्यारा सा बंदर ड्रैगन फ्रूट खा रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. बंदर जिस तरह से रिएक्शन देता है वो देखने लायक है. यह भी पढ़ें: खाने से पहले बंदर ने केले से एक-एक रेशा किया साफ, Viral Video देख आप भी कहेंगे- कम नहीं है इसके नखरे

बंदर ने पहली बार खाया ड्रैगन फ्रूट

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर का बच्चा अपना अंगूठा चूस रहा है, अचानक उसके पास एक शख्स पहुंचता है और उसे ड्रैगन फ्रूट का एक टुकड़ा काटकर देता है. पहले तो बच्चा उसे नहीं खाता है, लेकिन जब शख्स उस फ्रूट को खाकर दिखाता है तो उसे देखकर बंदर भी ड्रैगन फ्रूट खाने लगता है. बंदर पहली बार ड्रैगन फ्रूट ट्राई करता है, लेकिन जब उसे इसका स्वाद पसंद आ जाता है तो वो उसे छोड़ता नहीं है और मजे से खाता रहता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2024 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).