Viral Video: बाहुबली की तरह सड़क पर सैर के लिए निकला शेर, जंगल के राजा को देख डर के मारे हुई लोगों की हालत खराब
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर बाहुबली तरह सैर करने के लिए सड़क पर आ जाता है. शेर की शाही सैर देखकर डर के मारे लोगों की हालत खराब हो जाती है और वो उल्टे पांव पीछे लौटने को मजबूर हो जाते हैं.
Lion Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में आए दिन विभिन्न सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर वाइल्ड लाइफ (Wildlife) से जुड़े वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. वाइल्ड लाइफ लवर्स अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े वीडियो देखना काफी पसंद करते हैं, लेकिन कई बार वायरल होने वाले वीडियोज देख रोंगटे खड़े हो जाते हैं, जबकि कई वीडियो लोगों को खासा रोमांचित करते हैं. बात करें जंगल के राजा शेर की तो इस जानवर से हर कोई खौफ खाता है और इसकी दहाड़ से पूरा जंगल थर्र-थर्र कांपने लगता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर (Lion) बाहुबली तरह सैर करने के लिए सड़क पर आ जाता है. शेर की शाही सैर देखकर डर के मारे लोगों की हालत खराब हो जाती है और वो उल्टे पांव पीछे लौटने को मजबूर हो जाते हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @wildtrails.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. वीडियो में गुजरात के गिर जंगल के पास गांव में एक बब्बर शेर शान से चलता नजर आ रहा है. बता दें कि गिर एशियाई शेरों को देखने की एकमात्र जगह है, जहां शेरों और आसपास रहने वाले लोगों ने एक तरह से साथ-साथ रहना सीख लिया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: एक ही जगह पर चेन से बंधे दिखे भैंस, ऊंट और शेर, वायरल वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
बाहुबली की तरह सड़क पर सैर करता शेर
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर कई वाहन खड़े हैं, जिनके बीच से शेर बाहुबली की तरह निकलता है. वीडियो गुजरात के गिर के एक गांव का बताया जा रहा है, जिसमें खूंखार शेर बिंदास होकर सड़क पर चलता हुआ नजर आ रहा है. शेर को आते देख वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए उल्टे पांव पीछे हटने को मजबूर हो जाते हैं. बताया जा रहा है कि शेर जिस सड़क पर टहल रहा था, उसका इस्तेमाल लोग आवाजाही के लिए मुख्य सड़क के तौर पर करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

