वायरल

Viral Video: एक ही जगह पर चेन से बंधे दिखे भैंस, ऊंट और शेर, वायरल वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही जगह पर भैंस, ऊंट और शेर बंधे हुए नजर आ रहे हैं. इस नजारे को देखकर यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे.

Viral Video: एक ही जगह पर चेन से बंधे दिखे भैंस, ऊंट और शेर, वायरल वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
एक ही जगह पर बंधे ऊंट, भैंस और शेर (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: देश के ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में लोग गाय (Cow), भैंस (Buffalo), ऊंट (Camel) जैसे जानवरों को पालते हैं, जबकि शहरों में ऐसे नजारे आमतौर पर देखने को नहीं मिलते हैं. गावों में खुले मैदान, लहलहाते खेत और वहां पर पालतू जानवर नजर आते हैं, जबकि शहरों में संकरी गलियां और व्यस्त सड़कें दिखाई देती हैं. आपने गावों में गाय, भैंस, बकरी, जैसे न जाने कितने जानवरों को खूंटे से बंधा हुआ तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी शेर को खूंटे से बंधा हुआ देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही जगह पर भैंस, ऊंट और शेर बंधे हुए नजर आ रहे हैं. इस नजारे को देखकर यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे.

इस वीडियो को @viral_meme_only नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ये जरूर बियर गिल्स का घर होगा तभी तो इतने सारे जानवर नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरे ने लिखा है- कुछ भी कहो जानवरों के साथ काफी ज्यादा अत्याचार हो रहा है, जबकि एक अन्य ने लिखा है- ये पक्का पाकिस्तान का होगा. यह भी पढ़ें: Man Cuddling Tiger Video: बाघ को गले लगाने और गुदगुदी करते हुए शख्स का वीडियो वायरल, शॉक में लोग

एक ही जगह पर चेन से बंधे दिखे भैंस, ऊंट और शेर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by memes (@viral_meme_only)

यह वीडियो इसलिए भी ज्यादा हैरान करने वाला है, क्योंकि यहां पर एक ही जगह पर ऊंट, भैंस और शेर चेन से बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं. यह गली इतनी विविधताओं से भरी है कि यह दिखने में किसी चिड़ियाघर जैसा लग रहा है. वीडियो में एक तरफ भैंस, तो दूसरी तरफ एक ऊंट बंधा हुआ दिख रहा है, जबकि उनके ठीक सामने एक शेर चेन से बंधा दिखाई दे रहा है. इसके अलावा कुछ दूरी पर वहां एक कार भी खड़ी दिख रही है, जिसे देखकर कोई उसे फोर्ड बता रहा है तो कह रहा है कि यह मस्टंग है...

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2024 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).