वायरल

Manike Mage Hithe Video: इंडिगो एयर होस्टेस ने खाली फ्लाइट में श्रीलंकन गाने 'माणिके मगे हिते' पर किया डांस, लोगों को आ रहा है खूब पसंद, देखें वीडियो

अगर आप इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं, तो आपने कई इंस्टा रीलों के बैकग्राउंड ट्रैक में 'माणिके मगे हिते' गाना सुना होगा. इस गाने ने श्रीलंका और भारत दोनों में सनसनी मचा दी है और इन दिनों हर किसी की जुबान पर है. कई मशहूर हस्तियों और नेटिज़न्स ने समान रूप से 'माणिके मगे हिते' गाने पर डांस वीडियो साझा किए हैं...

Manike Mage Hithe Video: इंडिगो एयर होस्टेस ने खाली फ्लाइट में श्रीलंकन गाने 'माणिके मगे हिते' पर किया डांस, लोगों को आ रहा है खूब पसंद, देखें वीडियो
माणिके मगे हिते सॉंग (Photo Credits: Instagram)

Manike Mage Hithe Video: अगर आप इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं, तो आपने कई इंस्टा रीलों के बैकग्राउंड ट्रैक में 'माणिके मगे हिते' गाना सुना होगा. इस गाने ने श्रीलंका और भारत दोनों में सनसनी मचा दी है और इन दिनों हर किसी की जुबान पर है. कई मशहूर हस्तियों और नेटिज़न्स ने समान रूप से 'माणिके मगे हिते' गाने पर डांस वीडियो साझा किए हैं जो सोशल मीडिया पर बहुत प्यार और प्रशंसा प्राप्त कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन और परिणीति चोपड़ा जैसे अभिनेताओं ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके वीडियो साझा किए, जहां उन्हें इस गाने की धून पर थिरकते देखा गया था. यह भी पढ़ें: वायरल श्रीलंकन गाने माणिके मगे हिते को अब आसानी से समझ सकते हैं यूजर्स, Manike Mage Hithe Hindi Lyrics के साथ वीडियो हुआ रिलीज

इस ट्रेंड में शामिल होते हुए एक इंडिगो एयर होस्टेस का एक खाली फ्लाइट में 'माणिके मगे हिते' गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. आयत उर्फ़ आफरीन के रूप में पहचानी जाने वाली एयरहोस्टेस को खाली फ्लाईट में वायरल गाने पर डांस किया. चूंकि फ्खालाइट ली थी, आयत ने इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाया और अद्भुत एक्सप्रेशंस के साथ एक मनमोहक गाने पर डांस किया और उनके सहयोगी ने उसका वीडियो रिकॉर्ड किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'लंबा पड़ाव! और क्रू थोड़ा सा डांस ना करें.. ️💜 इन प्यारे स्टेप्स के लिए @jodianoorabh को धन्यवाद!'

देखें वीडियो:

28 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 13.8 मिलियन व्यूज और 982K लाइक्स मिल चुके हैं, जिस पर लगातार कमेंट्स आ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स सिर्फ डांस ही नहीं बल्कि और एयर होस्टेस के क्यूट एक्सप्रेशंस को पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'आपके हाव-भाव ने मेरा दिन बना दिया, जबकि दूसरे ने कहा,'प्यारी मुस्कान और खूबसूरत मैडम' एक तीसरे ने कमेंट किया, "इतने लंबे समय के बाद आयत को डांस करते हुए देखकर खुशी हो रही है!"

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2021 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).