Hen Dance Viral Video: म्यूजिक सुनते ही मुर्गी ने किया गजब का डांस, क्यूट अंदाज देख फिदा हो जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक मुर्गी के मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें म्यूजिक सुनते ही मुर्गी गजब का डांस करने लगती है. जिस समय मुर्गी डांस करती है, उसका क्यूट अंदाज देखने लायक होता है और यकीनन आप भी उसका यह अंदाज देखकर फिदा हो जाएंगे.
Hen Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कब क्या वायरल (Viral) हो जाए, इसके बारे में कुछ भी कह पाना वाकई काफी मुश्किल है. वायरल होने वाले वीडियोज (Viral Videos) में कई दिल को सुकून पहुंचाते हैं, जबकि कई ऐसे वीडियो भी होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है. वैसे तो म्यूजिक सुनते ही इंसानों का मन थिरकने का करने लगता है, लेकिन क्या अन्य प्राणियों के साथ भी ऐसा होता है. जी हां, सोशल मीडिया पर एक मुर्गी (Hen) का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें म्यूजिक (Music) सुनते ही मुर्गी गजब का डांस (Dnace) करने लगती है. जिस समय मुर्गी डांस करती है, उसका क्यूट अंदाज देखने लायक होता है और यकीनन आप भी उसका यह अंदाज देखकर फिदा हो जाएंगे.
इस वीडियो को @ThebestFigen नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- अति सुंदर... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह वीडियो न सिर्फ लोगों का दिल जीत रहा है, बल्कि इस पर लोग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- बेली डांस, जबकि दूसरे ने लिखा है- डांस टाइम... यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने मालिक का स्वागत करने के लिए कार की ओर दौड़ती दिखी मुर्गी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
So cutepic.twitter.com/Q1temOxtKs
— The Best (@ThebestFigen) September 26, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में एक मुर्गी फ्रेम में नजर आती है फिर उसकी दो और पार्टनर भी कैमरे में दिखने लगती हैं. जैसे ही म्यूजिक बैकग्राउंड में सुनाई देता है, आगे वाली मुर्गी डांस करने लगती है. वो इस तरह से मटक-मटक कर डांस करती है कि उसका अंदाज देखते ही बनता है. अपने डांस और क्यूटनेस से मुर्गी लोगों के दिलों को जीत रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

