वायरल

Viral Video: अपने बर्थडे के दिन खिड़की पर खड़ी होकर डांस करने लगी लड़की, अचानक बिगड़ा संतुलन और फिर...

वायरल वीडियो में एक लड़की अपने बर्थडे पर इतनी ज्यादा उत्साहित हो जाती है कि वो खिड़की पर खड़े होकर डांस करने लगती है, इतने में उसका पैर फिसल जाता है और वो सीधे बिल्डिंग से नीचे गिर जाती है.

Viral Video: अपने बर्थडे के दिन खिड़की पर खड़ी होकर डांस करने लगी लड़की, अचानक बिगड़ा संतुलन और फिर...
बर्थडे गर्ल के साथ हादसा (Photo Credits: X)
Viral Video: हर कोई अपने जन्मदिन (Birthday) को खास बनाने की कोशिश करता है. कई लोग इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए पार्टी का आयोजन करते हैं, जिसमें केट कटिंग (Cake Cutting) से लेकर डांस (Dance) करने तक शामिल होता है. हालांकि ओवर एक्साइटमेंट में कई बार लोग कुछ ऐसा भी कर जाते हैं, जिसका उन्हें गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ता है. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने बर्थडे पर इतनी ज्यादा उत्साहित हो जाती है कि वो खिड़की पर खड़े होकर डांस करने लगती है, इतने में उसका पैर फिसल जाता है और वो सीधे बिल्डिंग से नीचे गिर जाती है.

 

इस वीडियो को @cctvidiots नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 370.3k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग न सिर्फ हैरान हो रहे हैं, बल्कि अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- अगर बची होगी तो दोबारा इस तरह की गलती नहीं करेगी, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- डांसिंग मिशन फेल हो गया. यह भी पढ़ें: Fashion Show in Moving Metro: नागपुर में चलती मेट्रो में महिलाओं ने किया फैशन शो, वीडियो वायरल

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से खिड़की पर डांस करने के दौरान उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो नीचे गिर जाती है. हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसके बाद लड़की के साथ क्या हुआ, लेकिन जिस तरह से वो नीचे गिरी है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे गंभीर चोटें जरूर आई होंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2023 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).