Viral Video: आधी रात को रील बनाने का चढ़ा भूत, जंगल में कार के आगे ‘टिप-टिप बरसा पानी’ सॉन्ग पर डांस करने लगी लड़की
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की पर आधी रात में रील बनाने का भूत सवार हो जाता है और वो जंगल में कार के सामने खड़ी होकर टिप-टिप बरसा पानी गाने पर जमकर ठुमके लगाने लगती है.
Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर डांस (Dance) से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आजकल लोगों पर रील बनाने की खुमारी किस कदर छाई हुई है. रील्स बनाने के लिए कई लोग न दिन देखते हैं न रात, इसके अलावा वो इसके लिए अपनी जान तक जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं. खासकर, बॉलीवुड के हिट गानों पर लोग अक्सर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की पर आधी रात में रील (Reel) बनाने का भूत सवार हो जाता है और वो जंगल में कार के सामने खड़ी होकर 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने पर जमकर ठुमके लगाने लगती है.
इस वीडियो को @Sarvagy_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस वीडियो पर लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- रात के अंधेरे में जंगल में अकेली लड़की डांस कर पा रही है और कितना वुमन एंपावरमेंट चाहिए भाई. वहीं एक अन्य ने लिखा है- कुछ भी कहो, लड़की ने डांस तो धांसू किया है, जबकि तीसरे यूजर ने लिखा है- अरे... ये तो रात के अंधेरे में नाचती नागिन है, लगता है नागमणि लेकर ही जाएगी. यह भी पढ़ें: टिप-टिप बरसा पानी गाने पर छोटी बच्ची ने ऐसी मटकाई कमर, डांस मूव्स देखकर हक्के-बक्के रह गए लोग (Watch Viral Video)
रात के अंधेरे में जंगल में डांस करती लड़की
बारिश का मौसम, रात का अंधेरा, सुनसान सड़क, घना जंगल एकदम मस्त लोकेशन.... ऐसा लगता है कि ये पक्का नागमणि लेकर ही मानेगी....!💯🤭🤣😜👇👇👻😂 pic.twitter.com/gDwtle7fps
— ًसर्वज्ञ Ψ🗿 (@Sarvagy_) July 6, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की पीले रंग के वन पीस ड्रेस में अपनी कार को जंगल में सड़क के किनारे लगाकर डांस करना शुरु कर देती है. लड़की कार के डैशबोर्ड पर कैमरा लगाती है और फिर उसके सामने खड़े होकर टिप-टिप बरसा पानी गाने पर डांस करने लगती है. रात के अंधेरे में इस तरह से लड़की को डांस करते देख भले ही किसी राहगीर की डर के मारे हालत खराब हो गई हो, लेकिन लड़की बेफिक्र होकर रील बनाने के लिए डांस करती नजर आई. इसके डांस स्टेप्स को देखकर लोग जमकर उसके मजे ले रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

