Robotic Dance Video: 'हवा मैं उड़ता जाए' गाने पर लड़की ने रोबोटिक डॉल की तरह किया डांस, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
यदि आप इंस्टाग्राम के नियमित यूजर हैं, तो आपने हवा मैं उड़ता जाए के रीमिक्स वर्जन पर नाचते हुए लोगों की रीलों को देखा होगा. बॉम्बे वाइकिंग्स का गाना ऐप पर सुपरहिट है और यह तेजी से ऑनलाइन ट्रेंड कर रहा है. इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है....
Viral Video: यदि आप इंस्टाग्राम के नियमित यूजर हैं, तो आपने हवा मैं उड़ता जाए के रीमिक्स वर्जन पर नाचते हुए लोगों की रीलों को देखा होगा. बॉम्बे वाइकिंग्स का गाना ऐप पर सुपरहिट है और यह तेजी से ऑनलाइन ट्रेंड कर रहा है. इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिमाग उड़ जाएगा. रोबोटिक डॉल की तरह मशहूर गाने पर डांस करती एक लड़की की क्लिप ऑनलाइन वायरल हो गई है. यह भी पढ़ें: Bhojpuri Bhabhi Mast Video: बाल खोलकर स्टाइल मार रही थी देसी भाभी, तभी शख्स ने कह दिया कुछ ऐसा, वीडियो देख हो जाएंगे लोट पोट
अब वायरल हो रहे इस वीडियो को प्रीति कुमारी नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. उन्होंने अपने बायो में खुद को एक वीडियो क्रिएटर बताया है. छोटी क्लिप में प्रीति ने रोबोटिक डॉल की तरह डांस चैलेंज के अनोखे स्टेप्स को पूरी तरह से बखूबी निभाया. वीडियो में महिला को देखकरकह सकता कि वो असली डॉल नहीं बल्कि लड़की है. लड़की हुबहू एक डॉल लग रही है. उन्हें देखकर किसी की भी नजरें धोखा खा सकती हैं. लड़की की रोबोटिक स्टेप्स गाने की आकर्षक बीट्स के साथ एकदम सही तालमेल में थीं.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. नेटिज़न्स प्रीति के रोबोटिक डांस को देखकर दंग रह गए और उनके परफॉर्मेंस को शानदार कहा. यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, यूजर्स को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और इसे देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2021 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

