वायरल

Viral Video: विशालकाय अजगर ने दबोची शख्स की गर्दन, छुड़ाने की कोशिश करने पर खोल दिया बड़ा सा मुंह

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय अजगर एक शख्स की गर्दन दबोच लेता है और जब शख्स उससे खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है तो वो अपना बड़ा सा मुंह खोलकर उस पर अटैक करने लगता है.

Viral Video: विशालकाय अजगर ने दबोची शख्स की गर्दन, छुड़ाने की कोशिश करने पर खोल दिया बड़ा सा मुंह
अजगर ने दबोची शख्स की गर्दन (Photo Credits: Instagram)

Python Viral Video: इस दुनिया में कई खतरनाक जीव पाए जाते हैं, जिनमें सांपों (Snakes) को सबसे खतरनाक जीव माना जाता है जिसका जहर पल भर में किसी की भी जान ले सकता है. हालांकि सांपों की विभिन्न प्रजातियों में अजगर (Python) को जहरीला नहीं माना जाता है, लेकिन वो अपने विशालकाय शरीर से किसी को भी जकड़कर पल भर में उसका काम तमाम कर सकता है. यही वजह है कि लोग सांपों की तरह अजगरों से भी दूरी बनाकर रखने में ही अपनी भलाई समझते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय अजगर एक शख्स की गर्दन दबोच लेता है और जब शख्स उससे खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है तो वो अपना बड़ा सा मुंह खोलकर उस पर अटैक करने लगता है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nickthewrangler नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है और लोग अजगर के आक्रामक रवैए को देखकर काफी हैरान हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: Anaconda Attack Video: विशाल एनाकोंडा ने शख्स पर किया अटैक, अपने जबड़े भर लिया हाथ, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय अजगर ने एक शख्स की गर्दन को दबोच लिया है. हालांकि शख्स बार-बार अजगर की पकड़ को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अजगर उसे छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा है. इसी दौरान अजगर अपना बड़ा सा मुंह खोल लेता है और शख्स पर हमला करने की कोशिश करता है, लेकिन अजगर उसे नुकसान नहीं पहुंचा पाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2022 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).