Viral Video: सांप को अपना शिकार बना रही थी मछली, तभी पीछे से उस पर हुआ जानलेवा अटैक
सोशल मीडिया पर सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मछली शिकारी की तरह विशालकाय सांप का शिकार करने की कोशिश करती है, लेकिन तभी उस पर पीछे से दूसरा सांप अटैक कर देता है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों (Snakes) के अनगिनत वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिनमें जहरीले सांप (Venomous Snake) या तो किसी का शिकार कर रहे होते है या फिर कोई उनका शिकार कर रहा होता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर सांप (Snake) का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मछली (Fish) शिकारी की तरह विशालकाय सांप (Giant Snake) का शिकार करने की कोशिश करती है, लेकिन तभी उस पर पीछे से दूसरा सांप अटैक कर देता है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर rasal_viper नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. क्लिप में नजर आ रहे मंजर को देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. यह भी पढ़ें: सांप को सामने देखते ही बिल्ली ने खोया आपा, नागराज पर किया अटैक और फिर... (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मछली सांप का शिकार करने की कोशिश कर रही है. वो सांप के फन को अपने मुंह से दबोचकर उसे निगलने की कोशिश करती है, लेकिन तभी पीछे से शिकारी मछली पर हमला हो जाता है. दरअसल, एक अन्य सांप मछली पर पीछे से हमला करता है और उसका शिकार करने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2022 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

